एक्सप्लोरर

असम में अवैध विदेशियों पर सरकार के ढीले रवैये से SC नाराज़, कार्रवाई का ब्यौरा मांगा

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने असम के मुख्य सचिव से हिरासत में रखे गए विदेशियों की संख्या पर हलफनामा दायर करने के लिए कहा है.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने असम में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों के मसले पर केंद्र और असम सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने आज कहा, "ये एक मजाक सा बन गया है. फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने 60 हज़ार से ज़्यादा विदेशी नागरिकों की पहचान की. लेकिन हिरासत में सिर्फ 900 हैं. बाकी खुले घूम रहे हैं. लगता है कि कोई भी इस समस्या पर गंभीर नहीं है." चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने असम के मुख्य सचिव से हिरासत में रखे गए विदेशियों की संख्या पर हलफनामा दायर करने के लिए कहा है. कोर्ट ने ये भी बताने को कहा है कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार क्या करना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मांदर की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश जारी किया. इस याचिका में हिरासत केंद्रों में रह रहे विदेशी नागरिकों के मानवाधिकार का मसला उठाया गया है. कोर्ट ने आज लंबे अरसे से हिरासत केंद्र में रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजने में नाकामी के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया. कोर्ट ने असम सरकार से ये भी बताने को कहा है कि नागरिकता पर लोगों के दावे पर फैसला लेने वाले फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल की संख्या राज्य में पर्याप्त है या नहीं. मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी. NRC का काम 31 जुलाई तक पूरा हो असम से ही जुड़े एक और मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक बार फिर साफ किया कि राज्य में नागरिक रजिस्टर पूरा करने की मियाद 31 जुलाई से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. इस पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि चुनाव के बावजूद NRC के लिए सुरक्षा बल या स्टाफ की कमी नहीं होने दी जाएगी. चुनाव में राजनीति मुद्दे पर हो, लेकिन मोदी कांग्रेस को बदनाम करने में लगे हैं- अशोक गहलोत UNSC: मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने की राह में चीन फिर लगाएगा अड़ंगा, दिए ऐसे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget