एक्सप्लोरर

एयरसेल-मैक्सिस केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे स्वामी, कहा- ईडी अधिकारी को किया जा रहा है परेशान

एयरसेल-मैक्सिस मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपनी नई याचिका में स्वामी ने मामले की जांच कर रहे ED अधिकारी को 'परेशान' किये जाने का विरोध किया है.

नई दिल्ली: एयरसेल-मैक्सिस मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपनी नई याचिका में स्वामी ने मामले की जांच कर रहे ED अधिकारी को 'परेशान' किये जाने का विरोध किया है.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की एक अवकाशकालीन बेंच ने राजेश्वर के खिलाफ जांच की मांग करने वाली एक याचिका को गर्मी की छुट्टी के बाद, 5 जुलाई को सुनवाई के लिए लगाए जाने का आदेश दिया है. रजनीश कपूर नाम के शख्स की तरफ से दाखिल याचिका में राजेश्वर पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है. स्वामी इसी का विरोध कर रहे हैं.

स्वामी का कहना है कि एयरसेल-मैक्सिस मामले में कुछ बड़े लोगों को कार्रवाई से बचाने की कोशिश की जा रही है. इसलिए, बार बार न सिर्फ कोर्ट में एक ही जैसे आरोप लगाने वाली याचिका दाखिल करवाई जाती है, बल्कि सरकार के पास भी गुमनाम शिकायतें भेजी जाती हैं.

गौरतलब है कि खुद राजेश्वर सिंह ने अपने खिलाफ कथित झूठी शिकायतों से बचाव की मांग की थी. इस पर सुनवाई करते हुए पिछले साल 1 नवंबर जस्टिस चेलमेश्वर और अब्दुल नज़ीर की बेंच ने सरकार को राजेश्वर के खिलाफ आने वाली इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया था.

स्वामी ने याचिका में कहा है कि 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 6 महीने में एयरसेल-मैक्सिस जांच पूरी करने को कहा था. इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों की गर्दन फंसी है. इसलिए, जांच में अड़चन डालने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना गया कि राजेश्वर के खिलाफ नई याचिका को सुनवाई के लिए मंज़ूर नहीं किया जाना चाहिए था. हालांकि, आज जस्टिस नज़ीर और इंदु मल्होत्रा की अवकाशकालीन बेंच ने उनसे अगले हफ्ते बैठने जा रही दूसरी बेंच में मामला रखने को कहा.

ध्यान रहे कि इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर गंभीर आरोप हैं. सुब्रमण्यम स्वामी लगातार दोनों को निशाने पर लेते रहे हैं. उनका ये भी कहना है कि कुछ 'असरदार' लोग और नौकरशाह आरोपियों की मदद करने में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget