एक्सप्लोरर

स्टेट बैंक समेत तीन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, आज होम-ऑटो और पर्सनल लोन हो सकते हैं सस्ते

नई दिल्ली: महंगाई के करंट के बीच नोटबंदी का फायदा भी दिखने लगा है. आपकी ईएमआई कम होने वाली है. स्टेट बैंक समेत देश के तीन बड़े बैंकों ने अपने कर्ज के लैंडिंग रेट यानी MCLR में बड़ी कटौती कर दी है, इसका फायदा आज होम, ऑटो और पर्सनल लोन में दिख सकता है. आज बैंक अपने कर्ज की दरें कम करने का एलान कर सकता है. 31 दिसंबर की संध्या पर दिए गए पीएम मोदी के बड़े संबोधन का असर 24 घंटे के भीतर ही दिख रहा है. नोटबंदी की तकलीफ झेलने वाले लोगों के लिए बैंकों ने खुशखबरी सुना दी. साल के पहले ही दिन स्टेट बैंक समेत देश के तीन बड़े बैंकों ने ब्याज दरें कम कर दी हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में नब्बे बेसिस प्वाइंट्स यानी जीरो दशमलव नौ शून्य की कटौती की है. एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.70 फीसदी की कटौती की है. वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR यानी ब्याज दरों को 0.65 से 0.90 फीसदी कम कर दिया है. PNB, EMI, Interest Rate, Home Loan, Personal Loan ब्याज दरों में इस कटौती का सीधा-सीधा असर आपकी ईएमआई पर पड़ेगा. इससे अब हर तरह का लोन सस्ता हो जाएगा. सस्ते होंगे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन: अभी ये कटौती मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेडिंग रेट्स यानी MCLR में की गयी है। इसका मतलब ये है कि जो पैसा जमा है, उसकी लागत क्या है? अब बैंक घर कर्ज और दूसरी तरह के कर्ज पर नए ब्याज दर का एलान करेगा। उम्मीद है कि ये ऐलान आज हो जाएगा. अगर होम लोन में भी जीरो दशमलव नौ शून्य फीसदी की कमी होती है, तो उसका क्या हिसाब बनेगा जानिए: मान लाजिए आपने 9.15 फीसदी की दर से 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है. अब तक इसकी ईएमआई आप 45 हजार 469 रुपये दे रहे थे. 0.90 फीसदी की अगर कटौती होम लोन में की जाती है तो ये दर हो जाएगी 8.25 फीसदी. इसके हिसाब से आपकी ईएमआई बनेगी 42 हजार 603 रुपये. यानी सीधे-सीधे इएमआई पर 2 हजार 866 रुपये का फायदा. Home Loan, Personal Loan, EMI, Interest Rate साल 2008 के बाद ब्याज दरों में बैंकों ने ये सबसे ज्यादा कटौती की है. सरकार और बैंक लगातार ब्याज दरें कम होने का संकेत दे रहे थे. नोटबंदी के बाद बैंकों में नकदी बढ़ी है और इसी का फायदा अब लोगों को मिलने वाला है. इस बाबत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, 'ब्याज दरों में कटौती का असर गरीबों और मिडिल क्लास को मिलेगा, इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी तेजी मिलेगी. करीब एक फीसदी तक कटौती के बाद घर, गाड़ी और दूसरे कर्ज सस्ते हो जाएंगे, ये पीएम नरेंद्र मोदी का ही विजन है जिसका फायदा देश के लोगों को मिल रहा है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
Xप्लेन: पहले CJP और अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?
पहले CJP, अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget