एक्सप्लोरर

कुलभूषण जाधव को बचाना है: क्या इस वजह से बदला ले रहा है पाकिस्तान?

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव की फांसी पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनके पास सजा के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का समय है.  भारतीय कारोबारी और नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को दूसरे देश से अगवा करके और जासूसी का झूठा आरोप लगाकर पाकिस्तान में मौत की सजा दिए जाने के बाद भारत का गुस्सा सड़क से संसद तक दिख रहा है. सरकार ने साफ कहा है कि कुलभूषण को बचाने के लिए हर रास्ता अपनाएंगे. हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है कुलभूषण जाधव को बचाना है. सरकार का रुख साफ है. वो हर कदम के लिए तैयार है. सरकार और विपक्ष एकजुट हैं. विदेश मंत्री के मुताबिक वो कुलभूषण के परिजनों के संपर्क में हैं लेकिन खबर है कि परिवार मुंबई छोड़कर कहीं और चला गया है. ऐसा शायद मीडिया से बचने के लिए किया गया है. सरकार ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर साफ कहा है कि अगर सजा नहीं रोकी तो इसे हत्या माना जाएगा. सरकार ने पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई भी रोक दी है. इस मामले पर राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव को झूठे आरोप में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के आरोप सरासर गलत हैं. सुषमा ने कहा कि कुलभूषण को सजा सुनियोजित साजिश है. उनके खिलाफ जासूसी के कोई सबूत नहीं है. उन्होंने सदन को बताया कि कुलभूषण को बचाने के लिए जो भी किया जा सकता है भारत सरकार वह सब करेगी. जाधव को ईरान से अगवा करके गिरफ्तारी पाकिस्तान के बलूचिस्तान से दिखाई गई. नौसेना छोड़ने के बाद से जाधव कार्गो व्यापार करते थे और उसी सिलसिले में ईरान गए थे. सरकार ने जाधव के नौसेना या RAW से जुड़े होने से इनकार करते हुए विरोध जताया था. पाकिस्तान की सैनिक अदालत ने जाधव को एकतरफा सजा दे दी और बचाव के लिए मौका नहीं दिया. इस सजा के तार नेपाल से जुड़ रहे हैं. हाल ही में लुंबनी से पाकिस्तानी सेना का एक पूर्व अधिकारी कर्नल मोहम्मद हबीब गायब हो गया था. पाकिस्तान के मुताबिक वो एक इंटरव्यू देने गया था. हसीब के परिजनों और पाक मीडिया ने रॉ पर इल्जाम मढ़ दिए और इसी के बदले के तौर पर कुलभूषण की हत्या की तैयारी शुरू की गई. ये सब तब है जब नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज जाधव को बेगुनाह बता चुके हैं और गिरफ्तारी के वक्त भी उनके पास वैध वीजा मिला था. इस मामले में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से कुलभूषण पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान से कुलभूषण का अपहरण किया था. उन्होंने संसद को आश्वस्त किया कि भारत सरकार को कुलभूषण को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़े वह जरुर करेगी. पाकिस्तान में कुलभूषण को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, नागपुर और पटना तक लोग हाथों में बैनर लिए सड़कों पर उतर आए हैं. लोग हाथों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित की तस्वीर लिए अपना विरोध जता रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget