एक्सप्लोरर

Veer Savarkar Jayanti: पीएम मोदी ने वीर सावरकर की जयंती पर वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजिल, अमित शाह ने भी किया याद

Savarkar Jayanti: हिंदुत्ववादी नेता विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की जयंती पर पीएम मोदी (Narendra Modi) ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Savarkar Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को हिंदुत्ववादी नेता विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सावरकर का जन्म वर्ष 1883 में आज ही के दिन महाराष्ट्र में हुआ था. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.’’

प्रधानमंत्री ने सावरकर से जुड़े चित्रों को मिलाकर तैयार की गई एक तस्वीर (फोटो मोंटाज) भी साझा की. इस तस्वीर में एक ‘वॉइसओवर’ भी शामिल किया गया है, जिसमें मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी सावरकर की खूबियों और योगदान के बारे में बता रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है. अमित शाह ने कहा, वीर सावरकर जी को एक ही जीवन में मिली दो उम्रकैद व काल कोठरी की अमानवीय यातनाएं भी मां भारती को परम वैभव पर ले जाने के उनके संकल्प को डिगा नहीं पाई. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान और समाज से अस्पृश्यता को दूर करने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. 

वहीं, बीजेपी के ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर एक वीडियो शेयर की. इस ट्वीट में वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "सावरकर माने तेज, सावरकर माने त्याग,
सावरकर माने तप, सावरकर माने तत्व, सावरकर माने तर्क, सावरकर माने तारुण्य, सावरकर माने तीर, सावरकर माने तलवार" अभिजात देशभक्त और अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर शत-शत नमन. इस वीडियो में पीएम मोदी सावरकर की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े देखे जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें.

Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर फिर हो सकता है बवाल, नागपुर में राणा दंपत्ति और NCP करेंगे पाठ

Rajya Sabha Election 2022: यूपी से इन नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है BJP, जानें किसके नाम पर चल रहा विचार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget