एक्सप्लोरर

'फिजियोथेरेपी को नीचा न दिखाएं, ये कोई इलाज नहीं'- फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ने सत्येंद्र जैन के मसाज की खोल दी पोल

Satyendra Jain Massage: सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज कराने की सीसीटीवी फुटेज वायरल है. इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट है, जिसके चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही थी.

Satyendra Jain Massage Video: चुनावी मौसम में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो ने आम आदमी पार्टी को बड़ी मुसीबतों में डाल दिया है. वीडियो को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. AAP की ओर से भी डैमेज कंट्रोल के लिए नेताओं की पूरी टीम उतार दी गई है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन के वीडियो पर सफाई देते हुए इसे मसाज नहीं बल्कि इलाज बताया है. सिसोदिया के इस बयान पर अब इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की टिप्पणी भी सामने आ गई है. 

फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस मामले में सत्येंद्र जैन की पोल खोल दी. उन्होंने कहा, "फिजियोथेरेपी के प्रोफेसर के रूप में ये कह सकता हूं कि जेल में कैदी का जो सत्र चल रहा था वह फिजियोथेरेपी नहीं था." एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सत्येंद्र जैन के इस काम की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं और हमें अपने सदस्यों से कई शिकायतें मिली हैं. 

IAP ने जैन से माफी मांगने की मांग की

मनीष सिसोदिया की ओर से सत्येंद्र जैन की मसाज को इलाज बताने वाले बयान पर फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ने कहा, पूरे भारत में कई फिजियोथेरेपिस्ट जेल में हैं. यह फिजियोथेरेपी को नीचा दिखाने का एक तरीका है. हम इस तरह के मसाज को फिजियोथेरेपी बताने का कड़ा विरोध करते हैं. हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. हम चाहते हैं कि मंत्री या जो कोई भी इसके लिए माफी मांगे.

'फिजियोथेरेपी को नीचा न दिखाएं'

फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, "मैं भारत के सभी फिजियोथेरेपिस्ट से अपील करता हूं कि वे न्यूज चैनलों को लिखें कि कृपया फिजियोथेरेपी को नीचा न दिखाएं. ये फिजियोथेरेपी नहीं है. आइए इस कृत्य की निंदा करें और उस दिशा में आगे बढ़ें जहां हम चीजों को सही कर सकें. फिजियोथेरेपी आधुनिक चिकित्सा पद्धति का हिस्सा है. इसमें बीमारी के हिसाब से इलाज के प्रोटोकॉल हैं. वीडियो में जो दिख रहा है, वो उस तरह के प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं है."

सिसोदिया ने क्या कहा था?

सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो पर मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने बीजेपी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है. कहा था कि सत्येंद्र जैन पिछले 6 महीने से जेल में बंद हैं. वह इस दौरान जेल में गिर गए थे जिस कारण उनके स्पाइन में चोट लगी थी और उनकी सर्जरी हुई. जैन को डॉक्टर्स ने लिखकर दिया है कि उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत है जिस कारण वो मसाज करा रहे हैं. बीजेपी घटिया राजनीति कर रही है, नीचता पर उतर आई है.

ये भी पढ़ें-'बीमारी का मजाक बनाकर घटिया राजनीति कर रही BJP'- सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर बोले मनीष सिसोदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget