एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में मौत के घाट उतारा जाने वाला सतविंदर बेटी की पढ़ाई के लिए पहुंचा था परदेस

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सतविंदर के साथ जेल में एक व्यक्ति की तरफ से जब घर में फोन आया कि उनके बेटे का सिर क़लम कर दिया गया है उस वक़्त घर में मातम छा गया.

नई दिल्लीः सऊदी अरब में सतविंदर का सर कलम होने की खबर मिलने के बावज़ूद भी उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ रही बेटी तमन्ना अभी भी अपने पिता का इन्तज़ार कर रही है. सतविंदर परिवार का इकलौता चिराग था जो सऊदी अरब में कमाई का परिवार चलाता था. सतविंदर की पत्नी सीमा की जब आख़री बार सतविंदर से बात हुई तो सब पर राज़ी ख़ुशी होने का भरोसा सतविंदर की तरफ़ से दिया गया था. लेकिन सतविंदर के परिवार में उस को सज़ा ए मौत की जानकारी है कि ज़रा भी भनक नहीं थी. पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सतविंदर के साथ जेल में एक व्यक्ति की तरफ से जब घर में फोन आया कि उनके बेटे का सिर क़लम कर दिया गया है उस वक़्त घर में मातम छा गया. पिता ओमप्रकाश ने कहा की जानकारी मिलते ही वो स्थानीय सरकारों की तरफ़ भागने लगे थे लेकिन आखिरकार हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने पर ही पता चला कि सतविंदर को सज़ा ए मौत मिल चुकी थी. परिवार ने बड़ी चिंता जताई जब सतविंदर की मौत की खबर घर में पहुंची. परिवार अभी भी सरकार से सतविंदर के मरने का सबूत चाहता है. बेटी की पढ़ाई के लिए सऊदी गया था सतविंदर पिता ने कहा सतविंदर अपनी बेटी की अच्छी पढ़ाई के लिए ही देश छोड़ कर विदेश में पैसा कमाने गया था और हर महीने की बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे भेजता था. क्योंकि सतविंदर चाहता था कि ग़रीब परिवार होने के बाद उसकी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए. क्या था मामला होशियारपुर के सतविंदर कुमार और लुधियाना के हरजीत सिंह एक अन्य भारतीय नागरिक की हत्या के जुर्म में सजायाफ्ता थे. दोनों को इसी साल 28 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई गई. फांसी पर चढ़ाने से पहले भारतीय दूतावास को सूचना नहीं दी गई थी. परिवार ने सरकार से गुहार लगाई कि सतविंदर की बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए क्योंकि इकलौता कमाने वाला सऊदी अरब में मौत के घाट उतार दिया गया.  इस परिवार को सतविंदर का सर कलम करने के बाद भी जानकारी नहीं मिल पाई थी. इस परिवार ने कहा कि सरकार की तरफ से या सऊदी अरब की सरकार की तरफ से परिवार तक ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget