एक्सप्लोरर

संसद टीवी की शुरूआत: थरूर और प्रियंका चतुर्वेदी भी होस्ट करेंगी प्रोग्राम, जानिए लिस्ट में और किस किसका नाम

इसी साल फरवरी 2021 में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय का फैसला लिया गया था और मार्च  2021 में संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की गई थी.

Sansad TV News: लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए ‘संसद टीवी’ की शुरुआत हो गई है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संयुक्त रूप से संसद टीवी की शुरुआत की. दिलचस्प बात यह है कि चैनल पर विपक्ष के बड़े नेताओं समेत कई चर्चित चेहरे प्रोग्राम्स को होस्ट करते नज़र आएंगे.

शो होस्ट करने के लिए तैयार हैं थरूर और प्रियंका चतुर्वेदी

संसद टीवी मौजूदा और पूर्व सांसदों की तरफ से होस्ट किए जाने वाले शो की एक सीरीज पेश करने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत विपक्ष के बड़े नेताओं शशि थरूर और प्रियंका चतुर्वेदी के साथ होगी. शशि थरूर लोकसभा से कांग्रेस के और प्रियंका चतुर्वेदी राज्यसभा से शिवसेना की सांसद हैं.

जानकारी मिली है कि शशि थरूर को प्रतिष्ठित हस्तियों के इंटरव्यू की एक श्रृंखला ‘टू द प्वाइंट’ की मेजबानी करने के लिए कहा गया है.  वहीं प्रियंका चतुर्वेदी अपने शो ‘मेरी कहानी’ में महिला सांसदों का इंटरव्यू लेंगी. कहा जा रहा है कि फिलहाल दोनों शो राजनीति से दूर होंगे.

और कौन-कौन, किस शो को होस्ट करेंगे?

संसद टीवी के आधिकारिक हैंडल की तरफ से किए गए ट्वीट के मुताबिक, पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्ण सिंह धर्म पर एक श्रृंखला का नेतृत्व करेंगे जिसका नाम ‘एकम सत’ है. वहीं, थिंक-टैंक नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' शो में 'भारत की विकास कहानी' के बारे में बात करेंगे. सरकार के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल 'आर्थिक सूत्र' की मेजबानी करेंगे. इस शो में सरकार की नीतियों और आर्थिक रणनीतियों, उनके अंतर्निहित दर्शन और पिछले कुछ सालों में शुरू की गई परियोजनाओं के बारे में बताया जाएगा.

लोकसभा और राज्यसभा टीवी का विलय

बता दें कि इसी साल फरवरी 2021 में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय का फैसला लिया गया था और मार्च  2021 में संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की गई थी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Update: देश में 4 दिन बाद फिर 30 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना मामले, 24 घंटे में 431 की मौत

Explained: कोरोना से पहले और बाद में देश के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में क्या बदला है, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget