एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: देश में 4 दिन बाद फिर 30 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना मामले, 24 घंटे में 431 की मौत

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में अब तक 22.72 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 3.33 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है. देश में चार दिनों बाद एक बार फिर नए कोरोना मामले 30 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,570 नए कोरोना केस आए और 431 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,303 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8164 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना के पिछले छह दिनों का आंकड़ा

  • 10 सितंबर- 33,376
  • 11 सितंबर- 28,591
  • 12 सितंबर- 27,254
  • 13 सितंबर- 25,404
  • 14 सितंबर- 27,176
  • 15 सितंबर- 30,570

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 33 लाख 47 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 43 हजार 928 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 25 लाख 60 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 42 हजार 923 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 33 लाख 47 हजार 325
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 25 लाख 60 हजार 474
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 42 हजार 923
  • कुल मौत- चार लाख 43 हजार 928
  • कुल टीकाकरण- 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे कोरोना वायरस का प्रकोप
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,681 नए मामले सामने आए. महामारी से 208 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44 लाख 24 हजार 46 हो गए और मृतकों की संख्या 22,987 पर पहुंच गई. राज्य में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 42,09,746 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण की दर 18 फीसदी से ज्यादा है.

76 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 15 सितंबर तक देशभर में 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 64.51 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.62 फीसदी है. एक्टिव केस 1.05 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Explained: कोरोना से पहले और बाद में देश के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में क्या बदला है, जानिए

एअर इंडिया को मिलेगी नई मंजिल, टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट ने लगाई आखिरी बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget