एक्सप्लोरर

Sanjeev Murder Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंची यूपी में मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी, अपने लिए मांगी सुरक्षा

Sanjeev Jiva Murder Case: मुख्तार अंसारी गिरोह का कुख्यात सदस्य संजीव जीवा बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और यूपी में बीजेपी के मंत्री रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था.

Sanjeev Jiva Murder: लखनऊ कोर्ट में बुधवार (7 जून) को मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और वहां पर उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके पति की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनकी जान को भी खतरा है.

उन्होंने कहा, उनको पुलिस की गिरफ्तारी से राहत दी जाए नहीं तो उनके पति की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती है. जेल या पेशी के दौरान हत्या कराए जाने को लेकर पायल ने अंतरिम जमानत की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उनसे एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करने को कहा है. 

वहीं यूपी सरकार ने अदालत को बताया कि संजीव का आज अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. यूपी सरकार की वकील गरिमा प्रसाद ने आगे कहा कि जीवा की पत्नी को अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है. वह मानवता के आधार पर उनको अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दे देगी.

कौन है संजीव जीवा?
संजीव जीवा एक समय में गैंगस्टर और उसके बाद नेता बने मुख्तार अंसारी का सहयोगी था. बुधवार (7 जून) को जीवा की लखनऊ जिला अदालत में कोर्ट रूम के अंदर ही वकील की पोशाक पहनकर एक 19 साल के लड़रे ने गोली मार दी. इस घटना के तुरंत बाद अदालत पहुंचे एक सीनियर पुलिस ऑफिशियल ने बताया, “लखनऊ जेल में संजीव माहेश्वरी जीवा को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था जहां अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी."

पुलिस ने बताया कि इस हमले में दो साल की एक लड़की और एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पुलिस कांस्टेबल के दांये पैर में गोली लगी है और उसकी हालत स्थिर है.

मुख्तार अंसारी गिरोह का कुख्यात सदस्य जीवा (48) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था. वह बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मंत्री रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था और उस पर हत्या, धोखाधड़ी और आपराधिक षड़यंत्र के दो दर्जन मामले दर्ज थे.

क्या बोली यूपी पुलिस?
अपर पुलिस महानिदेशक (लखनऊ जोन) पीयूष मोर्डिया ने कहा, जब हमलावर ने गोली चलाई, उस समय जीवा विशेष एडीजे की अदालत के बाहर गलियारे में अपनी पेशी की बारी आने की प्रतीक्षा कर रहा था. राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच टीम)गठित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि एसआईटी को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने को कहा गया है.

Modi US Visit: PM मोदी कितनी बार जा चुके अमेरिका, 21 जून को पहली राजकीय यात्रा, क्या हैं इसके मायने?

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget