एक्सप्लोरर

8-9 फरवरी को भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ नहीं ले पाएंगे संजय सिंह, कहां फंसा है पेंच?

Sanjay Singh Oath: दिल्ली के आबकारी नीति मामले से जुड़े केस में न्यायिक हिरासत का सामना कर रहे संजय सिंह के 8-9 फरवरी को भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर सस्पेंस बरकरार है.

AAP Sanjay Singh Oath: राज्यसभा के लिए दिल्ली से फिर से चुने गए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह 8-9 फरवरी को भी शपथ नहीं ले सकेंगे. राज्यसभा के सभापति के कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार (6 फरवरी) को यह जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, संजय सिंह के मामले पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट अभी सदन के सामने नहीं आई है, इसलिए वह शपथ नहीं ले सकेंगे. मंगलवार को ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 8 या 9 फरवरी को शपथ लेने के लिए पुलिस हिरासत में राज्यसभा जाने की अनुमति दी है.

5 फरवरी को इसलिए शपथ नहीं ले पाए थे संजय सिंह

संजय सिंह अभी जेल में बंद हैं. दिल्ली के आबकारी नीति मामले से जुड़े धन शोधन के केस में वह न्यायिक हिरासत में  हैं. इससे पहले संजय सिंह सोमवार (5 फरवरी) को शपथ नहीं ले सके थे क्योंकि यह सदन के कामकाज में सूचीबद्ध नहीं था.

संजय सिंह की शपथ को लेकर कहां फंसा है पेंच?

11 अगस्त, 2023 को राज्यसभा ने आदेश पारित किया था कि संजय सिंह तब तक निलंबित रहेंगे जब तक विशेषाधिकार समिति रिपोर्ट नहीं दे देती और सदन उस रिपोर्ट पर निर्णय नहीं ले लेता. संजय सिंह को पिछले साल मॉनसून सत्र के दौरान अनियंत्रित आचरण के लिए निलंबित किया गया था.

विशेषाधिकार समिति को अभी रिपोर्ट देनी है. यहां तक कि विशेषाधिकार समिति की बैठक भी अभी निर्धारित नहीं है. विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पेश होने के बाद राज्यसभा संजय सिंह के निलंबन पर फैसला करेगी.

अगर निलंबन रद्द किया जाता है तो राज्यसभा सचिवालय संजय सिंह को आकर शपथ लेने के लिए समन जारी करेगा. तब वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकेंगे. इसलिए 8 या 9 फरवरी को संजय सिंह की शपथ पर आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- शरद पवार को झटका, अजित पवार गुट ही असली NCP, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget