एक्सप्लोरर

WFI की मान्यता खत्म होने पर संजय सिंह बोले- 'पीएम मोदी और खेल मंत्री से करूंगा बात'

Sanjay Singh: WFI के अध्यक्ष पद से सस्पेंड हो चुके संजय सिंह पीएम मोदी से इस मामले में बात करेंगे. उन्होंने कहा कि कुश्ती खेलने वाले बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है.

Sanjay Singh Will Talk PM Modi: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद से सस्पेंड हो चुके संजय सिंह मामले में हार मानते नजर नहीं आ रहे हैं. वह अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करेंगे. इस संबंध में संजय सिंह ने रविवार (24 दिसंबर) को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुलाकात करेंगे और इस विषय पर चर्चा करेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जो बच्चे इस खेल को अपना रहे हैं उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. ऐसे में फेडरेशन सरकार से बात करेगी. संजय ने कहा, "हम केंद्र सरकार से बात करेंगे, हम पीएम मोदी और खेल मंत्री से बात करेंगे. बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. "उन्होंने बताया कि कार्यकारी समिति के कुछ सदस्य जाकर दोनों नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे.

इससे पहले संजय सिंह ने बृजभूषण सिंह और साक्षी मलिक को लेकर कहा था कि दोनों रिटायर हो चुके हैं, इसलिए उन्हें चाहिए कि वे कुश्ती महासंघ को शांति से चलने दें, क्योंकि कुश्ती बंद हो गई है.

बृजभूषण सिंह के साथ रिश्तों पर क्या बोले?
अपने और बृजभूषण सिंह के रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा, हम दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं. हम रिश्तेदार कैसे हो सकते हैं? जब वह महासंघ के अध्यक्ष थे, मैं संयुक्त सचिव था. इसलिए हमारे एक-दूसरे से संबंध थे."

कुश्ती महासंघ के चुनाव रद्द
गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने हाल ही में हुए कुश्ती महासंघ के चुनावों को रद्द कर दिया था. इस चुनाव में संजय सिंह ने जीत हासिल की थी और संघ के अध्यक्ष बने थे. उनके अध्यक्ष बनते ही कुश्ती संघ ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप को यूपी के गोंडा में आयोजित करने की घोषणा कर दी. हालांकि, संघ के इस फैसले को लेकर साक्षी मलिक ने सवाल उठाए थे. 

इसके बाद खेल मंत्रालय ने महासंघ को सस्पेंड कर दिया. खेल मंत्रालय ने कहा कि इस फैसला में डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था और यह निर्णय WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं.

यह भी पढ़ें- दयान‍िधि मारन के बचाव में उतरी DMK तो बीजेपी नेता अन्नामलाई ने शेयर क‍िए 2020 के स्‍क्रीनशॉट, पूछा- क्‍या बदलाव आया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget