एक्सप्लोरर

गृहमंत्री पर बदले संजय राउत के सुर, 'सामना' में पूछा- 'वाजे कर रहा था वसूली और देशमुख को जानकारी नहीं थी'

शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम में संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर में बैठकर सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं होगी? उन्होंने ये भी कहा कि आखिर एक API लेवल के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए? यही जांच का विषय है.

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा हमला बोला है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम में संजय राउत ने बहुत बड़ी बात कह दी है. राउत ने कहा है कि देशमुख को गृहमंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया. उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर में बैठकर सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं होगी? राउत ने ये भी कहा कि आखिर एक API लेवल के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए? यही जांच का विषय है.

सामना में संजय राउत ने उठाया देशमुख पर सवाल

सामना के अपने साप्ताहिक कॉलम रोकठोक में शिवसेना नेता संजय राउत ने सवाल करते हुए लिखा है की आखिर एक API लेवल के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए, यही जांच का विषय है. राउत ने लिखा है, "पुलिस आयुक्त, गृह मंत्री, मंत्रिमंडल के प्रमुख लोगों का दुलारा व विश्वासपात्र रहा सचिन वाजे महज एक सहायक पुलिस निरीक्षक था. उसे मुंबई पुलिस का असीमित अधिकार किसके आदेश पर दिया गया. यह वास्तविक जांच का विषय है. मुंबई पुलिस आयुक्तालय में बैठकर वाजे वसूली कर रहा था और गृहमंत्री को इस बारे में जानकारी नहीं होगी?"

देशमुख को गृह मंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया- राउत

शिवसेना सांसद ने आगे देशमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अनिल देशमुख को गृह मंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया. जयंत पाटील, दिलीप वलसे ने गृहमंत्री का पद स्वीकार करने से मना कर दिया था. तब यह पद शरद पवार ने देशमुख को सौंपा.

गौरतलब है कि विगत कुछ महीनों में जो कुछ हुआ उसके कारण महाराष्ट्र के चरित्र पर सवाल खड़े किए गए. वाजे नामक सहायक पुलिस निरीक्षक का इतना महत्व कैसे बढ़ गया? यही जांच का विषय है. गृह मंत्री ने वाजे को 100 करोड़ रुपए वसूलने का टार्गेट दिया था, ऐसा आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह लगा रहे हैं. उन आरोपों का सामना करने के लिए प्रारंभ में कोई भी आगे नहीं आया. सरकार के पास ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोई योजना नहीं है, ये एक बार फिर नजर आया.

परमबीर सिंह ने देशमुख पर क्या आरोप लगाए थे?

बता दें कि परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध उगाही का सनसनीखेज आरोप लगाया था. उन्होंने यह कहा था कि एंटीला विस्फोटक मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से देशमुख सीधे संपर्क में थे. उन्होंने वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की अवैध उगाही करने का निर्देश दिया था.

मेरे ऊपर लगे सभी आरोपों की जांच कराई जाए- देशमुख

हालांकि, देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच की मांग की थी. उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने उनपर वसूली के जो आरोप लगाए हैं, उन सभी आरोपों की जांच कराई जाए. जब आरोपों की जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. हालांकि, बीजेपी लगातार गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ऑपरेशन खत्म, 2 आंतकवादी ढेर, एक जवान शहीद

बंगाल चुनाव: गिरिराज सिंह ने कहा- किम जोंग की तरह विरोधियों की हत्या करना चाहती हैं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget