एक्सप्लोरर

वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से महाराष्ट्र में सियासी घमासान, संजय राउत ने दे डाली ये धमकी

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान की आलोचन करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार का बयान देने की कोई जरूरत नहीं थी. इससे महाविकास अघाड़ी में भी दरार पड़ सकती है

Sanjay Raut Slams Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) को लेकर दिए गए बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) की सहयोगी एनसीपी और उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना ने उनके बयान से किनारा कर लिया है. यही नहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने वीर सावरकर पर राहुल के बयान अपनी नाराजगी जाहिर की है. संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में आकर वीर सावरकर के बारे में आकर बदनाम करना हमें मंजूर नहीं है.

उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान को गैर-जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी. भारत जोड़ो यात्रा महंगाई, अत्याचारी के खिलाफ चल रही है, लेकिन राहुल गांधी को इस प्रकार बयान नहीं देना चाहिए. इससे महाविकास अघाड़ी में भी दरार पड़ सकती है, ये मुद्दा यहां नहीं लाना चाहिए, वीर सावरकर कभी भी भारतीय जनता पार्टी के और आरएसएस के लिए महत्तवपूर्ण नहीं रहे है. हमारी मांग है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना चाहिए. राउत ने यहां विवाद पर कमेंट करते हुए पूछा कि सावरकर को अब तक भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया?

उद्धव ने राहुल के बयान से किया किनारा

संजय राउत के अलावा उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी राहुल गांधी के इस बयान पर एतराज़ जताया है. उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान से यह कहते हुए किनारा लिया कि वह कांग्रेस नेता के बयान से सहमत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का भी बात कही है. 

सावरकर को लेकर राहुल ने क्या कहा?

दरअसल, गुरुवार (17 नंवबर) को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समय कहा कि वीर सावरकर ने आजादी की लड़ाई के समय जेल की सजा से छूट पाने के लिए अंग्रेजों को माफीनामा लिखकर दिया था. साथ ही वीर सावरकर ने अंग्रेजों से 60 रुपये पेंशन भी ली थी. राहुल गांधी के इसी बयान के बाद राज्य में राहुल गांधी के खिलाफ माहौल गरमा गया है. वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से वीर सावरकर की बदनामी हुई है. रणजीत सावरकर ने इसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ेंः-

MCD Election 2022:एमसीडी चुनाव के लिए 'आप' का महाअभियान शुरू, केजरीवाल की '10 गारंटी' के सहारे जीत की गारंटी में उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget