एक्सप्लोरर

'2024 तक होती रहेगी विपक्षी नेताओं पर रेड', AAP नेता अमानतुल्लाह के घर ED की छापेमारी पर बोले संजय राउत

दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के घर पर ईडी ने छापा मारा है जिसकी शिवसेना नेता संजय राउत ने आलोचना की है.

ED Raid On Amanatullah Khan: दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के घर पर ईडी ने मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को छापेमारी की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव बाला साहब ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, 2024 के चुनाव होने तक विपक्ष के नेताओं पर ईडी की छापेमारी करती रहेगी. महाराष्ट्र में 10-12 लोगों के नामों की लिस्ट ED के पास है. ED के पास अजित पवार का केस था, एकनाथ शिंदे पर ED का केस था, कई नेता जेल जाने वाले थे, क्या ED उनके पास जा रही?

संजय राउत ने कहा,'विपक्ष के प्रमुख नेताओं पर 2024 तक छापेमारी जारी रहेगी. महाराष्ट्र में 10-12 लोगों के नामों की लिस्ट ED के पास है...  ED के पास अजित पवार का केस था. एकनाथ शिंदे पर ED का केस था, कई नेता जेल जाने वाले थे, क्या ED उनके पास जा रही है? जो विपक्ष में है उनके पास ED, CBI, IT जाती रहेगी. ये चलता रहेगा.'

अमानतुल्ला खान के घर पर ईडी के छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी कर रही है और करीब तीन परिसरों की तलाशी ली जा रही है.

खान को सितंबर 2022 में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था. एसीबी का मामला ‘‘दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं से जुड़ा है.’’ एसीबी की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए सभी नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी रूप से 32 लोगों की भर्ती की. उसने खान पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के भी आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायल और हमास से युद्ध के बीच दिल्ली में सख्त पहरा, इजरायली दूतावास और यहूदियों के धार्मिक स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget