एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बाद अब Priyanka Gandhi से मिले Sanjay Raut, इन मुद्दों पर की चर्चा

Shiv Sena के सांसद संजय राउत ने आज प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच इन मुद्दों पर चर्चा हुई.

Sanjay Raut Meets Priyanka Gandhi In Delhi: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की. प्रियंका से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता के साथ उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के बारे चर्चा हुई. माना जा रहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए प्रयासरत है.

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर राउत कहा, ''मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा.'' संजय राउत ने इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता. महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां सत्तारूढ महा विकास आघाड़ी का हिस्सा हैं. 

राहुल गांधी से कर चुके हैं मुलाकात

इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को नयी दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और बाद में जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता. राउत की यह टिप्पणी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठजोड़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के अस्तित्व पर सवाल उठाया था.

राउत और राहुल ने कांग्रेस नीत यूपीए के बारे में भी चर्चा की. भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना 2004 से 2014 के बीच केंद्र में शासन करने वाले गठबंधन (यूपीए) का हिस्सा नहीं थी. राउत ने बैठक का ब्योरा साझा करने से इनकार कर दिया था. दोनों नेताओं ने यूपीए की स्थिति के बारे में भी चर्चा भी की थी.

गठबंधन को लेकर राउत का बयान

यह पूछे जाने पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल किस तरह से एकजुट हो रहे हैं, इस पर राउत ने कहा कि इसके लिए प्रयास जारी हैं. राज्यसभा सदस्य ने कहा, ''मैंने राहुलजी से इसमें पहल करने और इस दिशा में काम करने को कहा है. कांग्रेस के बगैर कोई (विपक्षी) मोर्चा नहीं हो सकता। विपक्ष का दो -तीन मोर्चा होकर क्या करेगा?''

Bipin Rawat Death: CDS रावत और उनकी पत्नी का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, कल दिल्ली पहुंचेंगे शव

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा IAF हेलीकॉप्टर कून्नूर में क्रैश, जानें कौन-कौन थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget