एक्सप्लोरर

Saamana: 'मुगलों के गुलाम आज हिंदुत्व सिखा रहे', सामना में संजय राउत का बीजेपी पर वार, लव-जिहाद पर लिखी ये बात

Sanjay Raut On BJP: शिवसेना नेता ने सामना में लिखे लेख में बीजेपी पर जांच एजेंसियों के ऊपर कब्जा करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने ईडी की तेजी का भी मुद्दा उठाया.

Saamana Hits Out BJP: शिवसेना यूबीटी नेता और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. राउत ने सामना में लिखा कि आज देश चलाने वाली सभी एजेंसियों पर एक गुट का कब्जा है. महाराष्ट्र के साथ पूरा देश धोखाधड़ी के शतरंज में फंस गया है. साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ जुड़े राजघरानों पर मुगलों के गुलाम होने का आरोप भी लगाया.

संजय राउत ने सनी देओल के बंगले को लेकर बैंक के नोटिस की वापसी पर भी हमला बोला. राउत ने लिखा, बीजेपी के एक सांसद व अभिनेता सनी देओल ने कर्ज नहीं चुकाया तो जुहू स्थित बंगले की नीलामी किए जाने की घोषणा कर दी गई. लेकिन बैंक ने 24 घंटे में ही तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए नीलामी रद्द कर दी. इसके 15 दिन पहले ही कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या करनी पड़ी.

बीजेपी से जुड़े लोगों को ही मिलता है अभयदान

लेख में कहा गया है कर्ज के चलते नितिन देसाई के स्टूडियो की जब्ती कार्रवाई शुरू हो गई थी, जिसके उन्हें आत्महत्या के लिए रास्ता चुनना पड़ा. शिवसेना नेता ने लिखा, कर्ज डुबोने वालों को अभयदान दिया जाता है लेकिन जब वे बीजेपी के भीतरी गुट के हों.

राउत ने लिखा कि 50 कंपनियों के हजारों-करोड़ों के कर्ज माफ किए गए, लेकिन नितिन देसाई को सौ-सवा सौ करोड़ के लिए आत्महत्या करनी पड़ी. भूमिपुत्रों को ये भूलना नहीं चाहिए.

ईडी की छापेमारी पर निशाना

लेख में आगे कहा गया है कि जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे केंद्रीय जांच एजेंसी अधिक आक्रामक व हिंसक बनती दिख रही हैं. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबियों पर ईडी के छापे का मुद्दा उठाया.

सामना में लिखा गया कि छापों के बावजूद इनमें से कोई बीजेपी में जाने को तैयार नहीं है. इस तरह समर्पण करने वाले सिर्फ महाराष्ट्र में हुए. महाराष्ट्र पर कुछ लोगों ने लांछन लगाया है और इन मराठी नेताओं की मदद से महाराष्ट्र को लूटा जा रहा है.

बीजेपी के साथ आए राजघरानों पर वार

संजय राउत ने लिखा, हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले सभी लोग बीजेपी में आ गए. जिनके पूर्वज मुगलों की चाकरी करते हुए खुद को धन्य मानते थे, आज उनके वंशज बीजेपी के साथ दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कइयों को बीजेपी ने सांसद-विधायक निर्वाचित कराया है.

लव जिहाद पर बीजेपी को निशाने पर लेते हुए लिखा गया कि बीजेपी में आज ऐसे कई लोग हैं, जिनके पूर्वजों ने मुगलों को अपनी बेटियां-बहनें दी हैं. जयपुर राजघराने पर कहा कि आज वे बीजेपी में हैं. एक बार उन्हीं लोगों ने ताजमहल पर दावा ठोंका था. सबसे पहले दिव्याकुमारी के घराने ने ही राजस्थान में मुगलों की गुलामी स्वीकार की थी. 

'मुगलों के गुलाम रहे आज हिंदुत्व सिखा रहे'

राउत ने लिखा, हल्दीघाटी में मुगलों ने महाराणा प्रताप को जिसके नेतृत्व में पराजित किया, वो मानसिंह उनका (दिव्या कुमारी) पूर्वज था. छत्रपति शिवाजी महाराज पर हमला करने और मौके का लाभ उठाकर शिवराय के सभी किलों पर कब्जा करने वाले मिर्जा राजे जयसिंह इसी घराने से हैं. ये सभी पहले मुगल और बाद में अंग्रेजों के गुलाम बन गए. ये सभी घराने आज भाजपा के साथ हैं और वे महाराष्ट्र को हिंदुत्व आदि सिखा रहे हैं.

एजेंसियों पर एक गुट का कब्जा

लेख में कहा गया है कि देश चलाने वाली सभी एजेंसियों पर एक गुट का कब्जा है. सुप्रीम कोर्ट दबाव में है. प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ देश बचाने की लड़ाई में अकेले हैं. लोगों के मन में प्रचंड असंतोष है. ईवीएम और चुनाव आयोग पर भी लोगों का विश्वास नहीं रहा.

इसके साथ ही राउत ने चंद्रयान-3 को लेकर भी पीएम मोदी के निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा, बीजेपी के लोग इस शेखी में घूम रहे हैं कि चांद पर भारत का यान उतरना प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही संभव हुआ है. आगे कहा कि लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. तानाशाही बढ़ती जा रही है, इन सबके उपाय के तौर पर ही चंद्रयान को चांद पर उतारागया है. अब सभी समस्याएं हल हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें

'EVM हैक करके जीतती है चुनाव', सामना में बीजेपी पर तीखा वार, चुनाव आयोग को बताया कठपुतली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget