एक्सप्लोरर

Saamana: 'EVM हैक करके जीतती है चुनाव', सामना में बीजेपी पर तीखा वार, चुनाव आयोग को बताया कठपुतली

Saamana On EVM: शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना ने संपादकीय में लिखा है कि बीजेपी ईवीएम का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में करती है. मोदी-शाह को राज्यों में इंटरेस्ट नहीं है.

Saamana Hits BJP: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि बीजेपी ईवीएम हैक करके चुनाव जीतती है. इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया है और कहा कि चुनाव आयोग से अब कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती. सत्ता पक्ष ने ईवीएम के साथ ही चुनाव आयोग को भी हैक कर रखा है.

संपादकीय में लिखा गया है कि सत्य को कितना भी दबाने की कोशिश करें, वो लावे की तरह बाहर आ ही जाता है. बीजेपी सांसद डी अरविंद ने कहा है कि मतदाताओं तुम कोई भी बटन दबाओ, वोट बीजेपी को ही जाएगा. इसका सीधा अर्थ यह है कि बीजेपी ईवीएम हैक करके चुनाव जीतती है.

चुनाव आयोग को बताया बीजेपी के लिए काम करने वाला

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मुखपत्र लिखता है कि 'चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा. बीजेपी की केंद्र सरकार का काम करनेवाला ही बन चुका है. चुनाव आयोग में ‘गुजरात मॉडल’ के अधिकारियों को लाकर उनसे मनचाहे अच्छे-बुरे काम करवाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना व धनुष-बाण चिह्न शिंदे गुट के हाथ में दिए गए, इस मनमानी पर मुहर लग चुकी है.'

सामना आगे लिखता है कि आज बीजेपी ईवीएम प्रेम दिखा रही है लेकिन ईवीएम में गोलमाल किया जा सकता है कि इसका सबूत बीजेपी ने दिया था. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी तो 'ईवीएम घोटाले' पर ग्रंथ लिखकर इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक गए थे.

दावा- लोकसभा में ईवीएम का इस्तेमाल करती है बीजेपी

इसमें कहा गया है कि अमेरिका, यूरोप, जापान, जर्मनी, बांग्लादेश, फ्रांस जैसे देशों ने ईवीएम को हटा दिया, लेकिन जनता का विश्वास खो चुकी मोदी सरकार ने 'अविश्वसनीय' ईवीएम का इस्तेमाल जारी रखा. दावा किया कि बीजेपी ईवीएम का इस्तेमाल केवल लोकसभा चुनाव में करती है. अखबार लिखता है कि मोदी-शाह को राज्यों की सत्ता में इंटरेस्ट नहीं है. ईवीएम घोटाला सिर्फ लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ही एकमात्र सूत्र बनाया गया है.

सामना ने टीएन शेषन को किया याद

इसमें कहा गया है कि ईवीएम में दिए गए वोट पर मतदाताओं का संदेह लोकतंत्र की हार है. हमने जिसे वोट दिया और वह प्रत्याशी को मिला या नहीं, इस संदेह का निराकरण चुनाव आयोग नहीं कर सकता है, तो इन भाजपाई बड़बोली कठपुतलियों का कोई उपयोग नहीं. चुनाव आयोग को बीजेपी कार्यालय में रूपांतरित करना ही सही होगा.

सामना का संपादकीय कहता है कि बीजेपी का एक सांसद ईवीएम घोटाले को स्वीकृति दे रहा है, तो भी देश का चुनाव आयोग शांति के साथ इसे सहन कर रहा है. आज टी एन शेषन होते तो ईवीएम के गोदाम पर बुलडोजर चला दिया होता और लोकतंत्र की रक्षा की होती.

यह भी पढ़ें

Chandrayaan 3: 23 अगस्त को अब हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाएगा भारत, वैज्ञानिकों से बात करते हुए बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget