एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के तबादले के बाद संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

एंटीलिया मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह पर भी सवाल उठने लगे थे. मंगलवार की रात परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.

मुंबई: मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को हटा दिया गया. परमबीर सिंह कल रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले थे. एंटीलिया केस में मुबंई पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में हैं. परमबीर सिंह की जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है. अब इस पर शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

संजय राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि किसी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि पुलिस बल भंवर में पड़ेगा. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस बलों को नया नेतृत्व मिला है. हमारे पुलिस बल की परंपरा महान है. किसी को भी इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि पुलिस बल भंवर में पड़ेगा. उम्मीद यह है कि खाकी वर्दी की गरिमा भविष्य में और अधिक साहस और निष्ठा के साथ बनी रहेगी."

परमबीर सिंह को अब होमगार्ड विभाग में डीजी के पद पर भेजा गया है. वहीं रजनीश सेठ को महाराष्ट्र डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बता दें कि एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से परमबीर सिंह पर भी सवाल उठाए जा रहे थे. उन्हें हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी.

एंटीलिया मामले का पूरा घटनाक्रम

  • 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिला
  • 5 मार्च को स्कॉर्पियो के मालिक का शव बरामद हुआ
  • सचिन वाजे की भूमिका पर सवाल उठाए गए
  • बीजेपी ने सचिव वाजे की गिरफ्तारी की मांग की
  • 6 मार्च को एटीएस को जांच की जिम्मेदारी दी गई
  • 8 मार्च को एंटीलिया मामले की जांच एनआईए को मिली
  • 13 मार्च को एनआईए ने सचिन वाजे से पूछताछ की
  • 13 मार्च की रात को ही सचिव वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार किया
  • 15 मार्च को सचिन वाजे सस्पेंड किए गए
  • 17 मार्च को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला हुआ

Mumbai New CP: कौन हैं नए मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले, जो लेंगे परमबीर सिंह की जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget