एक्सप्लोरर

'राम लला पूरी दुनिया के, क्या हारने पर BJP नहीं करवाएगी दर्शन', संजय राउत का सवाल, चुनावी वादे पर EC से एक्शन की उठाई मांग

Ram Mandir Politics: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है.

Ram Mandir: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार (14 नवंबर) को चुनाव आयोग से गुजारिश की कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे. इसकी वजह ये है कि राउत का कहना है कि बीजेपी नेता राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. शिवसेना सांसद ने इन दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं के जरिए दिए जा रहे बयानों पर ये कहा है.

संजय राउत का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी वादा किया. अमित शाह ने गुना की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की दोबारा सरकार बनती है, तो वह अयोध्या में भगवान राम के दर्शन पर जाने का खर्च उठाएगी. अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कथित रूप से बाधा डालने को लेकर कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की.

'क्या बीजेपी हारने पर लोगों पर लगाएगी चार्ज?'

गृह मंत्री के बयान पर संजय राउत ने कहा कि भगवान राम किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें मानने वाले पूरे देश और दुनिया में हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या इसका मतलब हम ये निकाले की अगर बीजेपी मध्य प्रदेश में हार जाती है, तो पार्टी राज्य के लोगों को दर्शन करने से रोक देगी या उन पर चार्ज लगा देगी क्योंकि उन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया.

रिपोर्टर्स से बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा, 'राम लला पूरे देश और दुनिया के हैं. क्या इसका मतलब यह है कि अगर आप मध्य प्रदेश में हार जाते हैं, तो आप मध्य प्रदेश के लोगों को दर्शन करने से रोक देंगे, क्योंकि उन्होंने आपको वोट नहीं दिया है या फिर उनसे चार्ज लेंगे?' उन्होंने कहा, 'हमारे देश में किस तरह की राजनीति हो रही है? चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.'

230 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी. बीजेपी को उम्मीद है कि वह यहां पर सत्ता में लौट सकती है. मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में जाकर पूछेंगे कि शिवेसना किसकी तो...', संजय राउत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
अन्नामलाई की पार्टी बनते ही राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget