एक्सप्लोरर

भारत बचाओ रैली: राहुल का BJP पर तंज, 'मेरा नाम 'राहुल सावरकर' नहीं गांधी है, माफी नहीं मांगूंगा'

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है और इसलिए मैं माफी नहीं मांगूंगा.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में अर्थव्यवस्था और महंगाई को लेकर कांग्रेस 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन कर रही है. 'भारत बचाओ' रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया. राहुल ने कहा, ''पीएम मोदी ने कालेधन का नाम लेकर झूठ बोला और नोटबंदी लागू कर दी. नोटबंदी की चोट देश अभी भी झेल रहा है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने जल्दबाजी भी जीएसटी लागू किया और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया.''

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है. मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा. राहुल ने कहा, ''हकीकत में देश की GDP 2.5 फीसदी है. मोदी सरकार झूठ बोल रही है. मोदी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया और जनता से पैदा छीन लिया. उन्होंने कहा कि हमारे देश को कमजोर किया जा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है.''

राहुल ने कहा, ''मोदी जी ने पूर्वोत्तर को जला दिया है. असम जल रहा है. मोदी सरकार ने देशभर में हिंसा फैला दी है. जो दुश्मन ने नहीं किया वो मोदी ने कर दिया.'' राहुल ने कहा, ''मोदी ने मनरेगा का पैसा छीन लिया. मोदी एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं. आज किसान खुदकुशी कर रहे हैं. मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए.''

आज न्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा: प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी ने कहा,'' हम देश को बचाना चाहते हैं. ये देश प्रेम और भाई चारे का है. यह देश स्वतंत्रता संग्राम से बना है. सबको समानता देने वाला देश है. यह देश प्रेम और भाईचारे का है. समानता और स्वाभिमान देने वाला देश है.'' उन्होंने आगे कहा,'' हर जगह आज लिखा मिलता है कि मोदी है तो मुमकिन है लेकिन मैं कहती हूं बीजेपी है तो ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है, बीजेपी है तो प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है. बीजेपी है तो बेरोजगारी मुमकिन है. आज देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है.''

प्रियंका ने आगे कहा,'' संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बंट जाएगा. देश प्यारा है तो आज देश की आवाज बनो.'' उन्होंने कहा,'' यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य हमारा है.आज न्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा'' उन्नाव रेप केस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव की बेटी हार गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने हजारों करोड़ के हाईवे विस्तार योजना को दी मंज़ूरी
तेलंगाना को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने हजारों करोड़ के हाईवे विस्तार योजना को दी मंज़ूरी
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget