एक्सप्लोरर

कांग्रेस की कलह पर अब संजय निरुपम बोले- पार्टी के बड़े नेता घुमा फिराकर जो बयान दे रहे हैं वो गलत

संजय निरुपम ने कहा कि जो बातें कही जा रही हैं वो पार्टी को कमजोर करने का अभियान है और इसे रोका जाना चाहिए.

मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है. बड़े नेता घुमा फिराकर जो बयान दे रहे हैं वे गलत कर रहे हैं. इनका टारगेट राहुल गांधी हैं. इन्हीं बड़ने नेताओं के व्यवहार से नाराज होकर राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया था.

राहुल गांधी के अलावा पार्टी को कोई आगे नहीं ले जा सकता

संजय निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी को और कोई आगे नहीं ले जा सकता, यही सच है. इन सभी नेताओं को एक साथ आकर राहुल गांधी को कहना चाहिए कि वे आकर कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभालें.

पार्टी में चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं है

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “जो बड़े नेता वर्षों से एआईसीसी पर कब्जा जमाकर बैठे हैं उनकी ओर से सार्वजनिक तौर पर पार्टी के कामकाज पर की गई टिप्पणियों से पार्टी का और ज्यादा नुकसान हो रहा है. उनकी जिद है कि पार्टी में चुनाव होना चाहिए. मेरा मानना है कि चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं है. क्या बीजेपी में कभी चुनाव होते हुए सुना है. चुनाव के बहाने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर जो हमले हो रहे हैं वो निन्दनीय हैं और मैं उनका विरोध करता हूं.”

संजय निरुपम ने आगे कहा, “जो नेता बोल रहे हैं उन सभी को पार्टी के अंदरूनी फोरम में जगह मिली है. सब के पास कोई ना कोई पद है. कमिटी की मीटिंग में आप अपनी बात रख सकते हैं. जो बातें कही जा रही हैं वो पार्टी को कमजोर करने का एक अभियान है और इस अभियान को रोका जाना चाहिए.”

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा, “आप सवाल उठा रहे हैं लेकिन आपके पास कोई वैकल्पिक प्लान नहीं है. मुझे यकीन है कि अगर चुनाव हुए और उस चुनाव में अगर राहुल गांधी बताओ और उम्मीदवार खड़े हुए तो वही जीतेंगे.”

बता दें कि संजय निरुपम का बयान कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान के बाद आया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का संपर्क कार्यकर्ताओं से टूट गया है. फाइव स्टार होटलों में बैठक चुनाव नहीं लड़े जाते हैं.

लव जिहाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जीवन साथी चुनना मौलिक अधिकार, हिंदू-मुस्लिम के आधार पर नहीं हो सकता विरोध 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget