एक्सप्लोरर

संजय कोठारी ने ली CVC के रूप में शपथ, जानें इस पद और कोठारी के बारे में सबकुछ

संजय कोठारी मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की तरफ से नए मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में चुने गए थे.सीवीसी स्वायत्त स्थिति के साथ भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था है. यह किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संकट के बीच आज आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में संजय कोठारी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस दौरान तमाम अधिकारी और सहायक सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क लगाए नज़र आए.

1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं कोठारी

हरियाणा कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी कोठारी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद से जून 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे. उन्हें नवंबर 2016 में लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया था. कोठारी को जुलाई 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव पद पर नामित किया गया था.

पीएम मोदी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय चयन समिति ने फरवरी में कोठारी के नाम की अनुशंसा की थी. उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के लिए अपनाई प्रक्रिया को ‘‘गैरकानूनी और असंवैधानिक’’ बताया था और फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की थी.

कोठारी की नियुक्ति से सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच अब वाकयुद्ध बढ़ सकता है. उनकी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए फरवरी में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी.

क्या है सीवीसी?

सीवीसी स्वायत्त स्थिति के साथ भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था है. यह किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है. इसके पास केंद्र सरकार की सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी भी है.  केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति एक चयन समिति की सिफारिश पर करते हैं, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री, गृह मंत्री हैं और लोकसभा में विपक्ष के नेता इसके सदस्य होते हैं. सीवीसी प्रमुख का कार्यकाल चार साल का या इसके मौजूदा प्रमुख की 65 साल की आयु होने तक का होता है.

सीवीसी में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं. वर्तमान में सतर्कता आयुक्त शरद कुमार अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं. कोठारी की नियुक्ति के बाद भी आयोग में सतर्कता आयुक्त का एक पद खाली है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: ममता और केंद्र का झगड़ा और बढ़ा, दो टीमों ने राज्य सरकार से पूछे 37 सवाल

पूर्व पीएम मनमोहन का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- सैनिकों-सरकारी कर्मचारियों के भत्ते काटना गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget