एक्सप्लोरर

Sheikh Shahjahan: शेख शाहजहां ने 180 बीघा जमीन पर कब्जा कर बनाए ₹261 करोड़, ED ने दाखिल की चार्जशीट

Sheikh Shahjahan News: शेख शाहजहां का नाम पश्चिम बंगाल में हुई संदेशखाली हिंसा के बाद आया था. ईडी की टीम शाहजहां के यहां छापेमारी के लिए गई थी, जब उस पर हमला किया गया.

ED on Sheikh Shahjahan: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शेख शाहजहां और उसके भाई आलमगीर के खिलाफ जमीन घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है. शाहजहां और उसके भाई के अलावा उनके एक बेहद करीबी शिव प्रसाद हाजरा, दीदार बख्श मौला का नाम भी चार्जशीट में जोड़ा गया है. हाल ही में इन सभी की करीब 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की गई थी. इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ईडी ने 288 करोड़ प्रोसिड ऑफ क्राइम चिह्नित की है.

ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शेख शाहजहां ने संदेशखाली और उसके आस-पास की 180 बीघा जमीनों पर कब्जा कर 261 करोड़ रुपये बनाए. 113 पेज की चार्जशीट में शाहजहां के भाई शेख आलमगीर और उसके सहयोगी दीदार बख्श मौला और शिव प्रसाद हाजरा का नाम भी शामिल है. इन चारों ने मिलकर संदेशखाली के आस-पास की जमीनों को कब्जाया और लोगों को धमकाने का भी काम किया. 

ईडी ने 56 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

चार्जशीट में सीबीआई छापे के बाद संदेशखाली से बरामद हथियारों का भी जिक्र है. एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा, "ईडी द्वारा मामले की जांच अपने हाथ में लेने के 56 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की गई है. जमीन कब्जाने और रंगदारी के आरोपों की जांच की प्रक्रिया अभी भी जारी है. हमने अपराध की आय के तौर पर जिस 261 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है, उसमें से ईडी 27 करोड़ रुपये जब्त करने में सफल रही है."

न्यायिक हिरासत में है शेख शाहजहां

ईडी ने मार्च में शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है. उसके भाई आलमगीर पर आरोप है कि जब ईडी की टीम संदेशखाली में 5 जनवरी को छापेमारी करने पहुंची तो उसके कहने पर ही हमला किया गया था. वह इस मामले में मुख्य आरोपी है. सीबीआई ने उसे इस मामले में गिरफ्तार किया था. 

संदेशखाली में एक महिला के साथ कथित बलात्कार की शिकायत के बाद राज्य पुलिस ने फरवरी में शिव प्रसाद को उसके सहयोगी उत्तम सरदार के साथ गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: 'शाहजहां शेख जैसे गुंडे असम में होते तो कर देता हिसाब', बोले CM हिमंत बिस्व सरमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget