एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: एक हजार पक्षियों की मौत, नमूने जांच के लिए भेजे गए, 9 जिलों में फैल चुका है बर्ड फ्लू

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अब तक राज्य के नौ जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. अधिकारी ने कहा कि उन्हें 982 कुक्कुट पक्षियों और 67 अन्य परिंदों के मरने की सूचना मिली है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

मुंबईः महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा पक्षी मृत मिले जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अब तक राज्य के नौ जिलों पुणे, अहमदनगर, परभणी, लातूर, उस्मानाबाद, बीड, नांदेड़, सोलापुर और रायगढ़ में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं.

अधिकारी ने कहा कि उन्हें 982 कुक्कुट पक्षियों और 67 अन्य परिंदों के मरने की सूचना मिली है और यह पता लगाने के लिए उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं कि वे एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित थे या नहीं. उन्होंने कहा कि अब तक 22 जिलों में पक्षियों के मरने की खबरें मिली हैं.

परभणी में 3400 से ज्यादा पक्षी मारे जा चुके हैं महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, परभणी जिले में बड़े पैमाने पर मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था. लैब में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो जाने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया.

परभणी जिले में बर्ड फ्लू से 100 से अधिक मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद 3,400 से अधिक पक्षियों को मारा गया. गौरतलब है कि परभणी के मुरुंबा में पिछले सप्ताह करीब 900 मुर्गियों की मौत हो गई थी. जिला प्रशासन ने इसके बाद, जहां पर मुर्गियों की मौत हुई, उसके एक किलोमीटर तक के दायरे में पक्षियों को मारने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र में कोरोना के टीकाकरण अभियान पर 18 जनवरी तक रोक, CoWin एप में तकनीकी दिक्कतों के चलते फैसला

गणतंत्र दिवस परेड: रिहर्सल के लिए दिल्ली में इन रास्तों को किया गया बंद, घर से निकलने से पहले ज़रूर पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget