एक्सप्लोरर

Sameer Wankhede को नहीं मिला एक्सटेंशन, NCB के साथ सेवाएं खत्म, अब इस विभाग में मिली जिम्मेदारी

Sameer Wankhede NCB Tenure Ends: अगस्त 2020 में उन्हें NCB के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. समीर वानखेडे का एनसीबी में कार्यकाल अगस्त 2021 तक था, फिर उन्हें एक्सटेंशन मिला था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपने मुंबई जोनल चीफ समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को वापस उनके होम काडर भेज दिया है. वानखेड़े पिछले साल ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद मौके पर थे और इस दौरान उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं. अगस्त 2020 में उन्हें NCB के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. समीर वानखेडे का एनसीबी में कार्यकाल अगस्त 2021 तक था. उन्हें 4 महीना एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 दिसंबर को खत्म हो गया. इसके बाद उन्हें होम काडर कस्टम विभाग में दोबारा भेज दिया गया है.

वानखेड़े जिन मामलों की जांच में शामिल रहे, उनमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित बॉलीवुड ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसना भी है. रिया चक्रवर्ती से लेकर अन्य अभिनेताओं को एनसीबी ने उनके कार्यकाल के दौरान गिरफ्तार किया और पूछताछ की. पिछले साल अक्टूबर में उनकी टीम ने कथित तौर पर मुंबई तट से दूर क्रूज जहाज पर ड्रग्स बरामद किया और आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया. एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी पर भ्रष्टाचार, असाधारण जीवन शैली और जाति प्रमाण पत्र धोखाधड़ी सहित बड़े आरोपों का भी सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Border पर नारको टेररिज्म से जुड़े हथियार और मादक पदार्थ बरामद

NCP नेता मलिक ने वानखेड़े पर करोड़ों की जबरन वसूली का आरोप लगाया था. समीर वानखेड़े ने सेवा विस्तार की मांग नहीं की थी. सितंबर के महीने में उन्हें चार महीने का सेवा विस्तार दिया गया था. समीर वानखेड़े ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जांच का नेतृत्व करने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं. इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी समीर वानखेड़े, सेवानिवृत्त महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी दयानदेव वानखेड़े के बेटे हैं. 

ये भी पढ़ें- Punjab Election: Navjot Singh Sidhu का ऐलान, हर महिला को 2 हजार प्रति महीना और साल में मिलेंगे 8 सिलेंडर

समीर वानखेड़े ने एनसीबी के साथ अपने कार्यकाल से पहले एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के डिप्टी कमिश्नर और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अतिरिक्त एसपी के रूप में कार्य किया. बाद में वह सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त हुए और मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात थे. मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ काम करते हुए, उन्होंने कई मशहूर हस्तियों को पकड़ा जो सीमा शुल्क से बच रहे थे. अगस्त 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले की जांच के लिए वह NCB में पहुंचे. मामले को अपने हाथ में लेते हुए उन्होंने 33 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया. उन्हें 2021 में काम में उत्कृष्टता के लिए 'गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget