एक्सप्लोरर

Nawab Malik के खिलाफ पहले सवा करोड़ का मानहानि केस, अब समीर वानखेड़े के पिता ने SC/ST एक्ट के तहत की शिकायत

Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े के पिता ने मलिक से सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है. मलिक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस व सोशल मीडिया के जरिये मानहानिकारक टिप्पणियां करने का आरोप है.

Sameer Wankhede vs Nawab Malik: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार नए-नए आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक अब खुद कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहे हैं. समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव ने अब नवाब मलिक के खिलाफ एसी-एसटी एक्ट के तहत कथित तौर पर अपने परिवार की जाति के बारे में झूठे आरोप लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है. इससे पहले वानखेड़े फैमिली ने नवाब मलिक पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सवा करोड़ का मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव ने ओशिवारा के अस्सिटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पास महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत कथित तौर पर अपने परिवार की जाति के बारे में झूठे आरोप लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. 

बॉम्बे हाइकोर्ट ने मानहानि के मुकदमे पर नवाब मलिक से मांगा जवाब

बॉम्बे हाइकोर्ट ने सोमवार को समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे के जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति जामदार ने कहा, ‘‘आप (मलिक) अपना जवाब दाखिल करें. यदि आप ट्विटर पर जवाब दे सकते हैं तो आप यहां भी जवाब दे सकते हैं.’’ उन्होंने वादी (ध्यानदेव वानखेड़े) के खिलाफ कोई और बयान देने से मलिक पर रोक लगाने का आदेश जारी किए बगैर यह निर्देश दिया.

ध्यानदेव की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अरशद शेख ने अदालत से कहा कि प्रतिवादी (मलिक द्वारा) प्रतिदिन कुछ झूठा और मानहानिकारक बयान दे रहे हैं , जिस पर फिर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जाती है जो और भी अपमानजक होती है. ध्यानदेव ने अपने मुकदमे के जरिये मलिक से सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मलिक ने उनके बेटे समीर वानखेड़े और परिवार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस व सोशल मीडिया के जरिये मानहानिकारक टिप्पणियां की हैं.

ये भी पढ़ें-

Covaxin लेने वाले अब बिना परेशानी कर पाएंगे ब्रिटेन की यात्रा, 22 नवंबर से UK खोलेगा अपना दरवाजा

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget