एक्सप्लोरर

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया 'अनफिट', भड़की कांग्रेस ने लोकसभा में किया जमकर हंगामा, कर दी ये मांग

संबित पात्रा की टिप्पणी और कांग्रेस के विरोध से संसद में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. यह विवाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़े हालिया विवाद के बाद और भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है.

Congress On Sambit Patra Remarks: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार (11 मार्च, 2025) को लोकसभा में जमकर बवाल किया. इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी.

दरअसल, मणिपुर बजट पर बहस के दौरान संबित पात्रा ने कांग्रेस की एक नेता की भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर टिप्पणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को अनफिट बताया. इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और सदन में हंगामा कर दिया.

कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित
पीटीआई के अनुसार, अध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि यह टिप्पणी सदन की कार्यवाही से हटा दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस के सांसदों ने अपना विरोध जारी रखा. स्पीकर ओम बिरला ने सदन को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध न रुकने पर 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

कांग्रेस ने पात्रा से माफी की मांग की
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि संबित पात्रा को माफी मांगनी चाहिए और उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. यह उनकी आदत बन चुकी है. हमने मांग की है कि वे माफी मांगें और उनकी टिप्पणी को हटाया जाए."

रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी का विवाद
हाल ही में कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की ओर से भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी की गई थी. उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा "मोटे" हैं और उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. भाजपा ने इस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने शमा मोहम्मद को अपनी टिप्पणी हटाने और भविष्य में सावधानी बरतने का निर्देश दिया. हालांकि, इसके बाद शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की कप्तानी की सराहना की और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद लिखा,"कप्तान रोहित शर्मा को सलाम, जिन्होंने शानदार 76 रन बनाकर जीत की दिशा तय की!"

ये भी पढ़ें: 'नहीं आना चाहता हूं जेल से बाहर', जज से बोला क्रिश्चियन मिशेल, कोर्ट भी बात सुन हुआ हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget