एक्सप्लोरर

अमेठी से राहुल गांधी की हार पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद- मोदी के सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि आज तो हम यही जानते हैं कि चुनाव हुआ और चुनाव में पीएम की लोकप्रियता इतनी थी कि उसके सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया.

नई दिल्ली:  फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद वहां आज पहुंचे. उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की. इस दौरान वो मीडिया से भी मुखातिब हुए. इस दौरान सलमान खुर्शीद ने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनावों में मोदी की सुनामी थी.

कम से कम हम जिंदा रहे- सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कहा, '' आज तो हम यही जानते हैं सीधा-सीधा चुनाव हुआ और सीधे सीधे चुनाव में लोकप्रियता प्रधानमंत्री महोदय की इतनी थी कि सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया. लेकिन एक अच्छी बात है कि सुनामी आई उसने सबकुछ बहा दिया, लेकिन कम से कम हम जिंदा रहे और जिंदा रहे तो फिर खड़े होकर कम से कम आप से बात तो कर सकते हैं.''

सलमान खुर्शीद बयान तीन तलाक और सबरी बाला मंदिर पर

लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैंने सबसे पहले यह बात स्पष्ट कर दी थी कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक समाप्त कर दी है. इस समय यह कहा जा सकता है कि विश्व में तीन तलाक कहीं पर है ही नहीं. हमारे हिंदुस्तान में भी तीन तलाक कहीं पर नहीं है. मैं एक घंटा आपको बता सकता हूं कि तीन तलाक का क्या मतलब था. उसको कैसे गलत समझा गया, लेकिन जैसा भी है इस तीन तलाक हमारे देश में नहीं है तो जो चीज नहीं है उस चीज को कहने पर 3 साल की सजा दी जा रही है यह उचित है या नहीं है. हमारे साथी शशि थरूर ने पार्लियामेंट में कहा जो तीन तलाक के बहाने एक औरत को अगर कोई छोड़ता है और वहर मुसलमान है तो 3 साल की सजा होगी अगर गैर मुस्लिम है तो उसे कोई कुछ नहीं कहेगा क्या यह सही है.

राहुल के अध्यक्ष बने रहने पर कहा

पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कोई खींचतान नहीं चल रही है उनको रोकने की कोशिश की जा रही है. वह हमें छोड़कर नहीं जाएं और वह अध्यक्ष बने रहे इसकी कोशिश जारी है. हमारा मत यह है उनको रहना चाहिए. उनका रहना हमारे पार्टी के लिए अनिवार्य है. वह हमारी बात माने या ना माने यह तो आगे समय बताएगा और तय करेगा.

लोकसभा में राहुल गांधी के मोबाइल देखने का मामला

लोकसभा में राहुल गांधी के मोबाइल देखने पर उन्होंने कहा कि हो सकता हो आप कोई संदेश भेज रहे हो. कभी भी आपके पास मैसेज आ सकता है, उसको आप देख सकते हैं. और अगर उस समय देखते दिख जाएं तो कहेंगे क्यों देख रहे हैं उसका मतलब यह नहीं होता है किसी का अपमान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

शमी की हैट्रिक से भारत ने वर्ल्ड कप में पूरा किया जीत का अर्धशतक, अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

चमकी बुखार: मुजफ्फरपुर के जिस अस्पताल में हो रही हैं मौतें, उसके पास मिला मानव कंकालों का ढेर

'हलाला' पर ABP न्यूज का बड़ा खुलासा ! प्रथा के नाम पर मौलवियों का खेल हुआ बेनकाब | ऑपरेशन 'हलाला'

कैसे मोदी सरकार बनाएगी रेलवे को बेहतर, क्या निजीकरण से होगा बीमार रेलवे का इलाज?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget