एक्सप्लोरर

सलीम खान बोले- 'सलमान ने कॉकरोच तक नहीं मारा'! भड़का बिश्नोई समाज, कहा- 'सब झूठे हैं'

Bishnoi Samaj on Salim Khan: सलीम खान ने बेटे सलमान खान को मिल रही धमकियों को फिरौती का मामला बताया, जिस पर बिश्नोई समाज ने निशाना साधा है. बिश्नोई समाज सलीम खान के परिवार को झूठा बताया.

Bishnoi Samaj on Salim Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है. इस बीच एबीपी न्यूज पर दिये अपने इंटरव्यू में एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ने बेटे को मिल रही धमकियों को फिरौती का मामला बताया है. उन्होंने कहा, "सलमान खान ने हिरण का शिकार नहीं किया और ना ही उनके पास कोई बंदूक थी. सलमान ने आज तक एक कॉकरोच तक को नहीं मारा है." सलीम खान के बयान से बिश्नोई समाज फिर भड़क उठा है.

'सलमान खान का पूरा परिवार झूठा'

बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि आज सलमान खान के परिवार की ओर से बिश्नोई समाज के प्रति दूसरा अपराध किया गया है. देवेंद्र बुढ़िया ने कहा, "सलमान खान के पिता सलीम खान के बयान के मुताबिक तो फिर पुलिस, वन विभाग, चश्मदीद गवाह सब झूठे हैं. पुलिस ने हिरण का अवशेष बरामद किया. उसकी बंदूक भी बरामद की गई है. सलमान खान को जेल भी जाना पड़ा है. कोर्ट ने सभी सबूत को देखते हुए सलमान खान को हिरण शिकार का दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी. सलमान खान और उसका पूरा परिवार झूठा है."

'सलीम खान के बयान से बिश्नोई समाज आहत'

लॉरेंस बिश्नोई की ओर सलमान खान को जान से मारने की धमकी को लेकर सलीम खान ने कहा था कि यह फिरौती का मामला है. इस पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "ना तो हमारे समाज को उसका पैसा चाहिए और ना ही लॉरेंस को उसके हराम के पैसे चाहिए, लेकिन सलीम खान के बयान ने समाज को आहत किया है."

उन्होंने कहा, "बिश्नोई समाज के प्रति सलमान खान के परिवार का यह दूसरा अपराध है. बिश्नोई समाज के लोग मेहनत करके अपना जीवन बसर करते हैं. बिश्नोई समाज में 550 साल पहले पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक किया है. हमने कितने जानवरों को बचाया है. हमने सभी जिलों में वन्य जीव जंतुओं के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाए हैं."

सलीम खान ने कहा था कि सलमान खान किस बात के लिए माफी मांगें, इसका मतलब तो यह होगा कि उन्होंने गुनाह किया है. इस पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा, "भगवान से माफी मांगें, बिश्नोई समाज से माफी मांगेंं. सलीम खान झूठ बोलकर सलमान खान को बचाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें : 48 सीटों पर फंसा था पेंच! BJP के 'चाणक्य' ने शिंदे-अजित के साथ एक मीटिंग में तय कर लिया फॉर्मूला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget