एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग हुई तेज

साक्षी महाराज ने आगे जोड़ते हुए कहा कि, 'जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सांसद हस्ताक्षर कर कई बार अपना ज्ञापन भी दे चुके हैं. अब समय आ गया है कि इस मसले पर गंभीरता से विचार किया जाए और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाया जाए'.

नई दिल्ली: जनसंख्या नियंत्रण पर कानून अब भगवाधारियों का सबसे प्रिय विषय बनता जा रहा है. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर कानून आए चाहे ना आए लेकिन इस सत्र में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाना चाहिए. देश में जनसंख्या के एटमी विस्फोट को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरूरी है.

जनसंख्या नियंत्रण के लिए संघ परिवार के तमाम संगठन और बीजेपी के मुख्य नेता गिरिराज सिंह इस मुद्दे को अक्सर उठाते रहे थे, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण के कानून की मांग को तब पर लग गए जब लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को गंभीर समस्या बता दिया.

'उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण देशभक्ति है. देशभक्ति कोई साधारण कर्मकांड नहीं है. राष्ट्र के प्रति जरूरी दायित्वों का निर्वहन देशभक्ति है. जनसंख्या वृद्धि देश के लिए चुनौती है और इसके नियंत्रण के लिए प्रयास प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है'.

आपको बताते चलें कि साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 11 सदस्य संविधान समीक्षा आयोग जस्टिस  चिरैया के नेतृत्व में बनाया था. आयोग ने 2 वर्ष की मेहनत के बाद संविधान में आर्टिकल 47 ए जोड़ने और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का सुझाव दिया था. बीजेपी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि, 'हम दो हमारे दो कानून से देश की 50 फीसदी समस्याओं का समाधान हो जाएगा'

सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर टिप्पणी कर चुका है. इस बारे में सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय याचिका भी दाखिल कर चुके हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. इसी साल जुलाई महीने में जनसंख्या नियंत्रण के कानून को लेकर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा प्राइवेट मेंबर बिल भी लाए थे और इस पर 2 घंटे लंबी चर्चा भी हुई थी.

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के मद्देनजर यह मुद्दा बेहद संवेदनशील है. कुछ लोग कानून की मांग को धार्मिक रंग देने में जुटे हुए हैं अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget