एक्सप्लोरर

Saket Gokhale: 'जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद साकेत गोखले को फिर किया गिरफ्तार', TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन का दावा

Saket Gokhale News: डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है. टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गुजरात जा रहा है.

TMC Leader Saket Gokhale Arrested: टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार (8 दिसंबर) को दावा किया कि साकेत गोखले को फिर से गिरफ्तार कर लिया है. डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि, "साकेत गोखले को जमानत मिलने के बाद भी गुजरात पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है."

उन्होंने आगे लिखा कि, "8 दिसंबर को रात 8.45 बजे उसे फिर से गिरफ्तार किया गया. जब वह अहमदाबाद में साइबर पुलिस थाने से निकल रहा था, पुलिस की टीम ने बिना नोटिस/वारंट के उसे गिरफ्तार किया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गई. ये निंदनीय है." 

डेरेक ओ ब्रायन ने जताई नाराजगी

राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने नाराजगी जताते हुए आगे लिखा कि, "टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गुजरात जा रहा है. मोरबी पुल हादसे के लिए टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले के अलावा अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. साकेत गोखले को कई झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. हम चिंतित हैं और नाराज भी. साथ ही इस युवक को दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं भी हैं." 

गुजरात पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने बीते मंगलवार (6 दिसंबर) को एक ट्वीट को लेकर टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है कि गोखले ने ट्वीट में मोरबी पुल हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोरबी दौरे से जुड़ी एक कथित फर्जी खबर का समर्थन किया गया था. मंगलवार अहमदाबाद की एक अदालत ने गोखलो को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. 

गुरुवार को मिली जमानत

अहमदाबाद की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार (8 दिसंबर) को साकेत गोखले को जमानत दे दी थी. जमानत के लिए बहस करते हुए, वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने अदालत के कहा कि गोखले अपने ट्वीट को हटाने के लिए तैयार थे. उन्होंने यह भी कहा कि ट्वीट के पीछे कोई दुर्भावना नहीं थी और उन्होंने केवल एक मौजूदा ट्वीट को रीट्वीट किया था.

ममता बनर्जी ने की थी निंदा

साकेत की गिरफ्तारी पर टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी नाराजगी जताई थी. उन्होंने मंगलवार को कहा था कि मैं बीजेपी के इस प्रतिशोधी रवैये की निंदा करती हूं. साकेत (Saket Gokhale) को इसलिए गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने पीएम के बारे में ट्वीट किया था. लोग मेरे खिलाफ भी ट्वीट करते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: 'हमने उत्तर भारत में BJP का अहंकार तोड़ा', हिमाचल जीत पर बोले सचिन पायलट, राजस्थान का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget