एक्सप्लोरर

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा, हिंदी के लिए बद्री नारायण को मिलेगा अवॉर्ड

Sahitya Akademy Award 2022: साहित्य जगत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को दिया जाने वाला साहित्य अकादमी अवॉर्ड 2022 की घोषणा कर दी गई है. हिंदी के लिए बद्री नारायण को ये अवॉर्ड मिलेगा.

Sahitya Akademy Award: साहित्य अकादमी ने गुरुवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है. हिंदी के लिए बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा. बद्री नारायण हिंदी के एक बहुत प्रसिद्ध कवि हैं. उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है.

इसके अलावा अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा. अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने इसकी जानकारी दी है. 23 भाषाओं के लिए एलान किए गए इन पुरस्कारों में सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य रचनाएं शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की अनुशंसा इन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों ने की और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया.

क्या होता है साहित्य अकादमी अवॉर्ड?

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जिसे साहित्य अकादमी हर साल साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है. पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार साल 1955 में दिए गए थे.

साहित्य अकादमी पुरस्कार में क्या मिलता है?

साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि और एक ताम्रपत्र दिया जाता है. पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5 हजार रुपये थी, जो साल 1983 में बढ़ा कर 10 हजार रुपये कर दी गई और साल 1988 में बढ़ा कर इसे 25 हजार रुपये कर दिया गया. इसके बाद साल 2001 से यह राशि 40 हजार रुपये की गई और उसके बाद साल 2003 में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी. फिर सरकार ने साल 2009 में इस पुरस्कार की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Sahitya Akademi Award: गुजराती भाषा में यज्ञेश दवे की कविता संग्रह 'गंध मंजूषा' को साहित्य अकादमी पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget