एक्सप्लोरर

UP: खौफ से हिस्ट्रीशीटरों-गैंगस्टरों ने थाने में लाइन में लगकर लगाई हाजिरी, खाई ये कसम

इन अपराधियों के डर का कारण पुलिस की दबिश और बुलडोजर का खतरा है. हिस्ट्रीशीटरों को डर भी है कि कहीं घर पर बुलडोजर न चल जाए, इसीलिए वे मंगलवार को थाने पहुंच गए. सभी ने लाइन लगाकर हाजिरी भरी. 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों में योगी आदित्यनाथ का खौफ देखने को मिल रहा है. यहां के चिलकाना थाना में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों ने लाइन लगाकर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई. अपराधियों ने फिर से अपराध ना करने की कसम खाई. वहीं थाना इंचार्ज भी इन्हें कानून का पाठ पढ़ाते दिखे.  

दरअसल, इन अपराधियों के डर का कारण पुलिस की दबिश और बुलडोजर का खतरा है. हिस्ट्रीशीटरों को डर भी है कि कहीं घर पर बुलडोजर न चल जाए, इसीलिए वे मंगलवार को थाने पहुंच गए. सभी ने लाइन लगाकर हाजिरी भरी. जानकारी के मुताबिक, थाने में हाजिरी भरने आने वाले हिस्ट्रीशीटरों की उम्र 60 साल के पार है. सभी पुराने अपराधी हैं. पुलिस के अनुसार, जब इनके घर पर दबिश दी तो यह हाजिरी देने पहुंचे. होली और शबेबारात त्योहार एक ही दिन होने के कारण थाने के इंचार्ज सत्येंद्र राय ने लाइन लगवाकर सभी हिस्ट्रीशीटरों से हाजिरी लगवाई. 

वहीं सभी को हिदायत दी कि वह थाने में आकर अपनी हाजिरी भरें. अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी. कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि यदि किसी भी मामले में कोई संलिप्तता पाई गई तो सीधा जेल भेजा जाएगा. इससे पहले यूपी के गोंडा में ही हाथ में तख्ती लेकर 25 हजार का एक इनामी बदमाश अचानक थाने पर पहुंच गया. उसने पुलिस से गुहार लगाई कि मैं सरेंडर कर रहा हूं, मुझे प्लीज गोली मत मारो और गिरफ्तार कर लो.

बीते 8 मार्च को जिले के छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर से एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया था और 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी. हालांकि, पुलिस ने आनन-फानन में व्यापारी को रेस्क्यू कर लिया और अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें- हार के बाद बड़े फेरबदल के लिए कांग्रेस तैयार! सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा 

कोरोना की दूसरी लहर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर ED का एक्शन, 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget