एक्सप्लोरर

सागर धनखड़ हत्याकांड में कल चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस, पहलवान सुशील कुमार है मुख्य आरोपी

करीब तीन महीने की मैराथन जांच के बाद पुलिस सोमवार को सागर हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करेगी. इस चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है.

बहुचर्चित सागर धनखड़ पहलवान हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट तैयार कर ली है और कल सोमवार को इसे कोर्ट में दाखिल करेगी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार है. सुशील कुमार सहित 20 आरोपी इस मामले में शामिल हैं.

करीब तीन महीने की मैराथन जांच के बाद पुलिस सोमवार को सागर हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करेगी. इस चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है. हालांकि, इस मामले में अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है लेकिन चार्जशीट में कुछ अन्य आरोपी भी है जिनकी दिल्ली पुलिस अभी तक तलाश कर रही है.

सबसे अहम बात ये है कि अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया था, उससे क्राइम ब्रांच जल्द ही इस मामले में पूछताछ करेगी. सुशील कुमार ने कोर्ट में भी ये कहा था कि उसे काला जठेड़ी से जान का खतरा है.  चार्जशीट में कहा गया है कि वर्चस्व की लड़ाई में पहलवान सागर घनखड़ की हत्या की गई.

बता दें कि इस मामले में पहलवान सुशील कुमार का शुरू से कहना है कि उसने हत्या के इरादे से कुछ नहीं किया था. मारपीट जरूर हुई थी लेकिन उसका मकसद हत्या नहीं था. लेकिन कहीं न कहीं पुलिस की जांच इस बात की तरफ इशारा करती है कि इन दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी और इसकी लेकर नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि पहले प्लानिंग के तहत सुशील कुमार ने सागर धनखड़ा का अपहरण किया, फिर सुनियोजित तरीके से पिटाई हुई और उसकी मौत हो गई.

बता दें कि कि पहलवान सुशील कुमार ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर 4 और 5 मई की दरमियानी रात छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उसके साथी सोनू महाल को काफी बुरी तरह मारा था. इस हमले में सागर धनखड़ की मौत हो गई थी.

रैनसम वेयर वायरस के नाम पर ठगने वाले 12 लोग गिरफ्तार, यूएस-कनाडा के लोगों को बनाते थे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget