एक्सप्लोरर

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को भेजा नोटिस, 7 दिनों के भीतर लिखित माफी की मांग की

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को नोटिस भेजकर माफी की मांग की है.

जयपुर: राजस्थान में सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के आरोपों से आहत पार्टी के बागी नेता सचिन पायलट ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पायलट के वकील ने मलिंगा को नोटिस भेज कर कहा है कि सात दिनों के भीतर प्रेस के सामने लिखित माफी मांगें. यही नहीं नोटिस में एक रुपये की राशि देने की भी मांग की गई है. अगर सात दिनों में माफी नहीं मांगी तो सिविल और आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे.

राजस्थान के बाड़ी से विधायक मलिंगा ने कहा था कि अपने कुछ काम के सिलसिले में दो बार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से मिले. मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, ''बीजेपी में चलना है .. पार्टी छोड़नी है.'' मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने पैसों की भी चर्चा की और कहा गया कि ''आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा.''

यही नहीं उन्होंने कहा था कि उन्हें BJP में शामिल होने के लिए 35 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की थी. इन आरोपों के बाद राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा था कि वह 'विधायक के खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे.'

पायलट ने कहा था कि ऐसे आरोपों से मैं उदास हूं, मगर हैरान नहीं हूं. ऐसा करके मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है. असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने सचिन पायलट पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया था और उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पायलट पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि पायलट बीजेपी के इशारों पर सरकार गिराने की कोशिश में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार
छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget