एक्सप्लोरर

सचिन पायलट का दावा- 2004 की तरह 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस पार्टी

एक कार्यक्रम में सचिन पायलट ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है जैसा कि पार्टी ने 2004 में आठ वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद किया था.

बेंगलुरु: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद 2004 जैसा परिदृश्य देखा जा सकता है जब कांग्रेस ने आठ वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद सत्ता में वापसी की थी. सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय राजनीति अप्रत्याशित है क्योंकि कोई भी नहीं जानता था कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर जाएगी.

एक कार्यक्रम में सचिन पायलट ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है जैसा उसने 2004 में आठ वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद किया था’’ सचिन पायलट ने कहा, ‘‘ऐसा कोई रास्ता नहीं कि बीजेपी राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की करीब 100 सीटों को बरकरार रख पाएगी क्योंकि उनकी प्रदेश सरकारों और केंद्र सरकार का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है.’’ राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसी तरह से किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस वापसी करेगी और 2004 में सरकार बनाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘130 करोड़ लोग पिछले चार सालों से देख रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा.’’ पायलट ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद, मंदिर, मस्जिद, घर वापसी और लव जेहाद की बात करती है लेकिन खाद्य पदार्थों की कीमतों और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चुप है. सचिन पायलट ने कहा, ‘‘पिछले चार सालों में संस्थाओं का महत्व कम करने का जानबूझकर प्रयास किया गया. इसके दूरगामी परिणाम होंगे.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका गांधी का राजनीति में प्रवेश बदलाव लाने वाला होगा, पायलट ने कहा कि उनके आधिकारिक रूप से प्रभार संभालने से पहले भी बीजेपी में असुरक्षा की भावना थी. सचिन पायलट ने कहा कि वह केवल कांग्रेस की महासचिव हैं, कोई मुख्यमंत्री या राज्यपाल नहीं. बीजेपी को दिक्कत क्यों हो रही है? इससे जो राजनीतिक अनिश्चितता हुई है उससे मुझे लगता है कि उनके डरने का एक कारण है.’’ उत्तर प्रदेश में गठबंधन के लिए बीएसपी और एसपी द्वारा कांग्रेस को नजरंदाज करने पर पायलट ने कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थिर नहीं है और पार्टी द्वारा राज्य में 2009 से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. सचिन पायलट ने कहा, ‘‘गांधी परिवार से पिछले 35 वर्षों से कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ है और इसलिए यह कहना गलत है कि राहुल गांधी ऐसा बनने के लिए कर रहे हैं. कांग्रेस की उत्तर और दक्षिण भारत में समान मौजूदगी है.’’

यह भी पढ़ें-

पीयूष गोयल ने ट्वीट किया सबसे तेज ट्रेन का वीडियो, कांग्रेस बोली- ये स्पीड सिर्फ मि. घोटाला के झूठ की CBI ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और टीएमसी नेता कुणाल घोष से शिलांग में की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget