एक्सप्लोरर

'मुझे लगता है कि...', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया PoK में क्यों हो रहे हिंसक प्रदर्शन

एस. जयशंकर ने कहा कि पीओके हमेशा से भारत का हिस्सा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि पीओके में लोगों को जो भेदभाव सहन करना पड़ता है, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालातों से अपनी तुलना करते हैं.

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिर दोहराया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर, PoK भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा. पिछले हफ्ते से जारी हिंसक प्रदर्शनों को लेकर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात बदले हैं और यहां के लोग प्रगति कर रहे हैं, जबकि पीओके में रहने वालों के साथ भेदभाव और बुरा बर्ताव होता है. इस वजह से शायद वहां के लोग अपनी तुलना जम्मू-कश्मीर के लोगों से करते हैं.

एस. जयशंकर ने कहा, 'इस समय पीओके उबल रहा है, सोशल मीडिया और टीवी पर उससे जुड़ी खबरें चारों पर तरफ फैली हुई हैं. मुझे लगता है कि इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि पीओके में रहने वाले लोग अपने हालात की तुलना जम्मू-कश्मीर में रहने वालों से कर रहे हैं क्योंकि आज के समय में वास्तव में यहां के लोग प्रगति कर रहे हैं.'

एस. जयशंकर ने आगे कहा कि पीओके में लोगों को भेदभाव और बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता है, जिससे लोग ये दुखी हैं. उनसे आगे जब सवाल किया गया कि जम्मू-कश्मीर और पीओके कब एक होंगे तो जयशंकर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस सवाल का मतलब क्या है क्योंकि पीओके हमेशा से भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आया कि पीओके को भारत में मिलाने से आपका क्या मतलब है, वो तो भारत का ही है और रहेगा भी. अगर आप मुझसे पूछते कि वहां से कब्जा कब खत्म होगा तो आपका सवाल मुझे जरूर दिलचस्प लगता है.'
 
एस. जयशंकर ने कहा, 'जब तक जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था, तब तक देश में पीओके पर इतनी बात नहीं होती थी. 90 के दशक में एक समय पर इसे लेकर चर्चा हुई थी. वो भी पश्चिमी देशों का हम पर दबाव था और इसलिए संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर दिया गया था.'

शुक्रवार (10 मई) से पीओके में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर लोग गुस्से में हैं और सरकार से बिजली के दाम कम करने की मांग कर रहे हैं. हिंसक प्रदर्शनों से सरकार घुटनों पर आ गई है और तत्काल प्रभाव से पीओके के लिए 23 अरब के बजट को मंजूरी दे दी है. साथ ही स्थानीय सरकार ने भी बिजली और ब्रेड के दाम कम किए हैं.

यह भी पढ़ें:-
जजों की छुट्टियों पर बहस: दिन में 10 घंटे और साल में 193 दिन काम, जानें- सुप्रीम कोर्ट का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget