एक्सप्लोरर

BJP Karnataka Politics: क्या नाराज एस ईश्वरप्पा को कर्नाटक कैबिनेट में फिर मिलेगी जगह? बीजेपी नेता ने किया ये दावा

BJP Karnataka Politics: कर्नाटक बीजेपी के विधायक ईश्वरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल सुसाइड केस में क्लीन चिट मिलने के बाद कैबिनेट में शामिल होने का आश्वासन दिया है.

BJP Karnataka Politics: कर्नाटक बीजेपी के नाराज विधायक के. एस. ईश्वरप्पा (K. S. Eshwarappa) ने मंगलवार (20 दिसंबर) को दावा किया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने उन्हें जल्द ही मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि उनके साथ वरिष्ठ विधायक रमेश जरकीहोली (Ramesh Jarkiholi) को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

ईश्वरप्पा ने इस साल की शुरुआत में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. बेलगावी के एक ठेकेदार ने उडुपी के एक होटल में 2020 में एक सरकारी काम में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग का आरोप लगाते हुए कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था. शिवमोगा विधायक ने उन्हें मंत्री पद नहीं दिए जाने के विरोध में बेलगावी में चल रहे कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होने का फैसला किया था.

मुख्यमंत्री का कैबिनेट में शामिल करने का आश्वासन 

ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे क्लीन चिट मिलने के बाद पार्टी आलाकमान से बात करने और मुझे कैबिनेट में शामिल करने का आश्वासन दिया है.” विधायक ईश्वरप्पा ने कहा, “मुझे ही नहीं बल्कि रमेश जरकीहोली को भी मंत्री बनाया जाएगा क्योंकि उन्हें भी क्लीन चिट मिल गई है.”

उनकी शिकायत यह थी कि जांच एजेंसी के तरफ से उन्हें क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं दी गई. जरकीहोली ने कथित ‘नौकरी के लिये सेक्स’ घोटाले को लेकर इस्तीफा दे दिया था.

ईश्वरप्पा करेंगे मुख्यमंत्री से बात

पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में किसी से संपर्क नहीं किया, लेकिन बोम्मई पर भरोसा किया, जिन्होंने उन्हें पाक-साफ निकलने के बाद कैबिनेट में फिर से शामिल करने का वादा किया था. यह पूछे जाने पर कि आश्वासन के बाद क्या वह विधानसभा में शामिल होंगे, ईश्वरप्पा ने कहा, “मैं कोई फैसला लेने से पहले शाम को मुख्यमंत्री से बात करूंगा.” ईश्वरप्पा और जरकीहोली दोनों को पहले ही जांच एजेंसियों ने संबंधित मामलों में क्लीन चिट दे दी थी.

ये भी पढ़ें: चीन और सेना पर राहुल गांधी के बयान से कितनी मुश्किल में कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget