एक्सप्लोरर

रूस में पुतिन के सबसे मुखर आलोचक नवलनी को 13 साल की सजा की मांग, ये है पूरा मामला

पुतिन के सबसे बड़े आलोचक और रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने यूक्रेन में जंग शुरू करने पर पुतिन की जमकर आलोचना की है. 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे मुखर विरोधी एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) को 13 साल जेल की सजा की मांग की गई है. रूस के अभियोजकों ने मंगलवार को क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी को नए धोखाधड़ी के आरोप में 13 साल जेल की सजा देने की मांग की. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे मुखर घरेलू आलोचक नवलनी को क्रेमलिन पर प्वाइजन हमले के बाद पिछले साल जेल में डाल दिया गया था. पुतिन पर उन्होंने जहर देने का आरोप लगाया था. रूसी न्यूज एजेंसियों ने अभियोजक नादेज़्दा तिखोनोवा के हवाले से कहा कि वो अनुरोध करते हैं कि नवलनी को 13 साल की सजा और उसके बाद दो साल प्रोबेशन (Probation) दी जाए.

पुतिन के मुखर आलोचक को 13 साल की सजा

इसके साथ ही रूसी अभियोजक ने पुतिन के विरोधी नवलनी के लिए दो साल की प्रतिबंधित स्वतंत्रता का भी अनुरोध किया और कहा कि वह 1.2 मिलियन रूबल का जुर्माना अदा करे. मॉस्को के बाहर एक जेल कॉलोनी के अंदर आयोजित एक मुकदमे में, जहां नवलनी ढाई साल की सजा काट रहा है, नवलनी को धोखाधड़ी और अदालत की अवमानना ​​का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वो जो वर्तमान में सजा काट रहा है वो 13 साल की सजा में शामिल है या नहीं. भ्रष्टाचार के आरोपों में अधिकतम 10 साल की सजा है, जबकि अदालत की अवमानना ​​​​में छह महीने तक की सजा हो सकती है.

नवलनी पर ये हैं आरोप

नवलनी के एक प्रमुख सहयोगी और उनके क्षेत्रीय दफ्तरों के पूर्व प्रमुख लियोनिद वोल्कोव ने कहा कि रूस नवलनी को आजीवन जेल में रखने की मांग कर रहा है. वोल्कोव ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें शुरू से ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. नवलनी की प्रवक्ता किरा यार्मिश ने कहा कि उनकी सजा इस बात पर निर्भर करती है कि पुतिन कितने समय से सत्ता में हैं. इसके साथ ही यार्मिश ने विरोध करने की बात करते हुए कहा कि हम सब कुछ ऐसा करेंगे ताकि वो लंबे समय तक सत्ता में न रहें. जांचकर्ताओं ने नवलनी पर कई मिलियन डॉलर के दान की चोरी करने का आरोप लगाया जो उनके राजनीतिक संगठनों को दिया गया था. जेल जाने से पहले, नवलनी रूस के मुख्य विपक्षी नेता थे और उनकी टीम अक्सर रूस के कुलीन वर्ग की संपत्ति की जांच प्रकाशित करती थी. बता दें कि पुतिन के सबसे बड़े आलोचक और रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने यूक्रेन में जंग शुरू करने पर पुतिन की जमकर आलोचना की है. 

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: पहली बार रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में फंसे 3 भारतीयों को निकाला, मॉस्को के रास्ते सुरक्षित भारत भेजे गए

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान ने उठाए सवाल, भारत पर लगाए ये बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget