एक्सप्लोरर

Modi-Putin Phone Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, जानें क्या कुछ हुई बात?

Modi-Putin News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. पीएम मोदी ने पुतिन को जी-20 की भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी.

PM Modi-Putin Phone Talk: यूक्रेन पर जारी रूस के हमलों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार (16 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से ये जानकारी दी. पीएम मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति पुतिन cने हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में 16 सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की थी. उस समय पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि ये युद्ध का युग नहीं है.

शुक्रवार को हुई बातचीत पर पीएमओ ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत में मामले को डॉयलाग कूटनीति से आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया है. समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी बैठक के बाद, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. 

मोदी-पुतिन में हुई ये बात

पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 की भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद की. वे एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहने पर सहमत हुए. इस साल दोनों नेताओं के बीच कई बार टेलीफोन पर बातचीत हुई है. 

रूस-यूक्रेन में जारी है युद्ध

यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने कई बार परमाणु हमले की धमकी दी है. हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले को लेकर एक बार फिर धमकी दी थी. इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की पुतिन की परोक्ष धमकी के बाद मोदी-पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन रद्द करने का फैसला लिया गया. हालांकि रूस ने इन खबरों का खंडन किया था. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक से इनकार करने के बारे में रिपोर्ट एक "गलतफहमी" है. 

समरकंद में हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात

इससे पहले समरकंद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) से इतर पीएम मोदी (PM Modi) ने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है. इस बारे में आपसे फोन पर बात करता रहा हूं. पीएम नरेंद्र मोदी को जवाब देते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति जानता हूं, आपकी चिंताओं के बारे में जो आप लगातार व्यक्त करते हैं. हम इसे जल्द से जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Tawang Border Clash: 'LAC पर भारत के नियंत्रण में हैं हालात', तवांग झड़प पर ईस्टर्न कमांड के प्रमुख की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget