एक्सप्लोरर

Russia Protest : व्लादिमीर पुतिन के 'सैनिक जुटाने' वाले आदेश से भड़के लोग, रूस में बिगड़ रहे हालात... पुलिस हिरासत में 1000 से ज्यादा लोग

Russia Protest After Military Mobilization Decision: फरवरी में यूक्रेन में मास्को के सैन्य हस्तक्षेप की घोषणा के बाद हुए प्रदर्शनों के बाद से यह रूस का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है.

Russia Protest Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बीते दिन यानी बुधवार को आंशिक सैन्य लामबंदी (Partial Military Mobilization) का आदेश जारी किया था. इसे लेकर रूस भर में विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं. अब तक इन प्रदर्शनों में 1,300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है . ओवीडी-इन्फो मॉनिटरिंग ग्रुप ने 38 विभिन्न शहरों की रैलियों से हिरासत में लिए गए कम से कम 1,332 लोगों की गिनती की है (1,332 People Detained In Russia). 

फरवरी में यूक्रेन में मास्को के सैन्य हस्तक्षेप की घोषणा के बाद हुए प्रदर्शनों के बाद से यह रूस का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है. रूसी पत्रकारों ने बताया कि पुलिस ने एक मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट पर दंगा रोधी गियर पहने हुए कम से कम 50 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं, सेंट पीटर्सबर्ग में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह को घेर लिया था और एक-एक कर सभी को हिरासत में लिया गया. 

रूस में बिगड़ रहे हालात 

प्रदर्शनकारी विरोध के दौरान 'कोई लामबंदी नहीं' के नारे लगा रहे थे. इस दौरान छाती पर शांतिवादी प्रतीक पहने हुए एक छात्र ने कहा कि हर कोई यहां डरा हुआ है. उसने कहा कि फिलहाल बाहर आना खतरनाक है. वहीं, एक 60 वर्षीय निवासी ने कहा कि वह रैली में भाग लेने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया है. 

एक 20 साल के लड़के ने पुलिस के एक्शन को लेकर कहा कि 'पुलिस पुतिन की सेवा क्यों कर रही है'. विरोध के दौरान कई लोगों की पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोंक भी देखने को मिली. लोगों का कहना था कि उनके लिए भविष्य नहीं तय किया जा सकता. 

3,00,000 रिजर्व सैनिकों की तैनाती 

वहीं, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu ) ने बताया था कि रूस शुरू में लगभग 3,00,000 लोगों को जुटाएगा, क्योंकि पुतिन ने यूक्रेन में सभी उपलब्ध सैन्य साधनों का उपयोग करने की चेतावनी दी थी. यह चेतावनी पश्चिमी देशों से तनाव के बीच आई थी. पुतिन ने कहा कि देश में अब 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

टेरर फंडिंग को लेकर NIA की बड़ी कार्रवाई, 11 राज्यों में छापेमारी, PFI के 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

NIA Raid in Bihar: अमित शाह के दौरे से पहले बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई, PFI और SDPI के ठिकानों पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget