एक्सप्लोरर

Ukraine Russia Attack: रूस का 9वें दिन भी हमला जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच पीएम मोदी ने की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक

सुबह न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गई थी. हालांकि उसे बुझा दिया गया. इधर, यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहम समीक्षा बैठक की.

Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर नौवें दिन भी रूस की तरफ से लगातार बमबारी की जा रही है. वहां पर सुबह न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गई थी. हालांकि उसे बुझा दिया गया. इसके बाद आईएईए समेत समेत दुनियभर के देशों ने रूस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की तो वहीं ब्रिटेन ने यूएनएससी की आपात बैठक बुलाई. इस बीच, यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर शुक्रवार को सामने आई. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने इसकी जानकारी दी. इधर, यूक्रेन संकट और वहां पर बने ताजा हालात को लेकल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहम समीक्षा बैठक की.

कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी- वीके सिंह

यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा है कि आज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

वीके सिंह ने बताया कि अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है. पिछले तीन दिनों में सात फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं. कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है. वह पोलैंड में सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हम कल कुल 5 फ्लाइट निकालेंगे, जिसमें हम 800-900 बच्चों को भारत भेंजेंगे. हमने बच्चों के रुकने के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था बनाई है.

रूसी हमले के खिलाफ ब्रिटिश पीएम का आह्वान

इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और वहां आग लगने के बाद वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बलुाने का आह्वान करेंगे. जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद वहां आग लगने पर जॉनसन ने तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की. जॉनसन ने कहा है कि वह रूस और अन्य करीब सहयोगियों के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे.

कार्यालय के अनुसार, वह और ज़ेलेंस्की इस बात पर सहमत हुए कि रूस को तुरंत हमला करना बंद कर देना चाहिए और आपात सेवाओं को संयंत्र तक निर्बाध पहुंच की अनुमति देनी चाहिए. दोनों इस बात पर भी सहमत हुए कि युद्धविराम आवश्यक है. जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन की लापरवाही भरी कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि स्थिति और ना बिगड़े.’’

इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद जेलेंस्की से बात की. ट्रूडो ने ट्वीट किया कि रूस के ये हमले अस्वीकार्य हैं और तुरंत रुकने चाहिए. गौरतलब है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रवक्ता ने बताया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ पर रूस के हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गयी.

ये भी पढ़ें: यूक्रेन में वॉर के बीच इन देशों के ऊपर से अब नहीं उड़ सकते रूसी विमान, ऐसे अलग-थलग पड़े पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget