एक्सप्लोरर

लोकसभा में आज बने हाथापाई जैसे हालात, कांग्रेस और बीजेपी सदस्यों के बीच जमकर हुआ हंगामा

आज लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ, विपक्षी सांसद विरोध करते हुए वेल के बीच में आकर प्रदर्शन करने लगे.

नई दिल्लीः आज सुबह से ही लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई लेकिन जब 3:00 बजे सदन बैठा तो एक बार फिर सदन में माहौल गर्म हो उठा.

लोकसभा में आज फिर एक बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हाथापाई जैसे हालात बन गए. मामला उस समय का है जब दोपहर 3:00 बजे के आसपास लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. सरकार की तरफ से विवाद पर विश्वास बिल पेश किया गया और उस पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी सांसद संजय जायसवाल अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए. संजय जायसवाल जब अपना भाषण दे रहे थे उसी दौरान कांग्रेस के तीन चार सदस्य हाथों में पट्टी लेकर वेल में आ गए उनके हाथ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पट्टियां थी.

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि जब वो "विवाद से विश्वास बिल के दौरान अपना भाषण दे रहे थे उसी दौरान कांग्रेस के 3 मेंबर आए और उन्होंने चौथी पंक्ति में जहां वो खड़े हो कर अपना भाषण पढ़ रहे थे वहां घुसने की कोशिश की. इसी दौरान रमेश बिधूड़ी ने उनको रोकने की कोशिश की". इसी दौरान कांग्रेस सदस्य और बीजेपी सदस्यों के बीच तनावपूर्ण हालात बन गए और कांग्रेस सदस्यों ने हाथापाई की कोशिश की.

"बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी से बातचीत के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा कि ये धारा 349 का उल्लंघन है. यह विशेषाधिकार हनन का मामला भी है लोकसभा स्पीकर से इसकी शिकायत करेंगे"

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद ही अपने सदस्यों को भड़का रही थी ताकि वह रुकावट पैदा करें. रमेश बिधूड़ी ने आगे इसमें जोड़ा सोनिया गांधी ने चुनाव के दौरान भी भड़काऊ भाषण दिए थे. उन्होंने कहा था या तो इस पार जाओ या उस पार जाओ और इसी भाषण के बाद दिल्ली में हिंसा भड़की थी. दिल्ली में हिंसा के लिए सोनिया गांधी भी दोषी हैं, और अब वे सदन में भी अपने सदस्यों को गुंडागर्दी करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. यह सदस्यों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी हम विशेषाधिकार हनन की स्पीकर से शिकायत करेंगे.

सदन में गरमागरमी और हाथापाई जैसे हालात बनने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया, हालांकि सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी हाउस के भीतर गहमागहमी बनी रही काफी देर बाद तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य वापस अपनी अपनी कुर्सियों की तरफ शांत होकर नहीं बैठे थे.

ये भी पढ़ें

संसद में गूंजा दिल्ली हिंसा का मुद्दा, लोकसभा में हुई धक्का-मुक्की, दोनों सदन दिन भर रहे बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget