एक्सप्लोरर

Ruchira Kamboj Profile: यूएन में पाकिस्तान को फटकार लगाने वाली कौन हैं रुचिरा कंबोज?

Ruchira Kamboj: रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं. वो संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की पहली महिला राजदूत हैं.

Who is Ruchira Kamboj: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक बार फिर से पाकिस्तान (Pakistan) को फटकार लगाई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्पेशल सत्र के दौरान रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने कश्मीर का मसला उठाने पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने एक बार फिर से पाकिस्तान को संदेश देते हुए साफ किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा. उन्होंने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. 

रुचिरा कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं. वो संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत हैं.

कौन हैं रुचिरा कंबोज?

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचिरा कंबोज ने अगस्त 2022 में संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभाला था. वो संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत हैं. रुचिरा 1987 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं. इससे पहले वो भूटान में भारत की राजदूत रहीं थीं. वो साउथ अफ्रीका में भारत की भारत के उच्चायुक्त के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुकी हैं. साल 2011 से साल 2014 तक वो भारत की चीफ़ ऑफ़ प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थीं.

कई जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव

रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) की जून 2022 में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि (Permanent Representative to UN) के तौर पर नियुक्ति हुई थी. उन्होंने राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लिया था. रुचिरा कंबोज ने अपने करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी. उन्होंने साल 1989 से साल 1991 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. 

साल 1991 से साल 1996 तक रुचिरा कंबोज विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में वो अपर सेक्रेटरी (Upper Secretary) की जिम्मेदारी निभाई. वो 1987 सिविल सर्विस बैच की ऑल इंडिया महिला टॉपर थीं. 

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन पर UNGA के इमरजेंसी सत्र के दौरान पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने दिया करारा जवाब

Russia-Ukraine War: 'रूस नहीं बदल सकता सीमाएं', UNGA में निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद बोले जो बाइडेन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget