एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में RSS की बड़ी बैठक आज, भागवत के साथ चर्चा में शामिल होंगे अमित शाह

बैठक का मकसद संघ से जुड़े संगठनों और सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. संघ की इस अहम बैठक में कुछ प्रमुख विभागों के मंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है.

मथुरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बड़ी बैठक यूपी के मथुरा में हो रही है. इस बैठक में आरएसएस से जुड़े सभी संगठनों के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस बैठक के लिए मथुरा पहुंच चुके हैं, जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज शाम तक मथुरा पहुंचेंगे.

आरएसएस की बैठक के लिए संघ के सभी पदाधिकारी मथुरा में हैं. वैसे तो बैठक कल यानी 30 अगस्त को शुरू हो चुकी है और तीन सितम्बर तक चलेगी, लेकिन मुख्य पदाधिकारियों की बैठक एक से तीन सितम्बर तक होगी.

क्यों अहम मानी जा रही है ये बैठक

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव से पहले हो रही ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, डोकलाम, पूर्वोत्तर राज्यों और देश के आर्थिक मामलों पर भी चर्चा होगी. इनके अलावा हाल ही में लागू जीएसटी और पिछले साल की गई नोटबंदी पर भी चर्चा होने के आसार हैं. केरल और पश्चिम बंगाल जैसे ‘टारगेट राज्यों’ में संघ की रणनीति पर भी विचार हो सकता है. संघ प्रमुख मोहन भागवत एक बालिका इंटर कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. वो केशव धाम में बन रहे एक शिव मंदिर का लोकापर्ण भी करेंगे.

एक सितम्बर की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज शाम तक मथुरा पहुंच जाएंगे और एक सितम्बर की बैठक में हिस्सा लेंगे. एक सितम्बर से होने वाली सभी संगठनों की समन्वय बैठक में कम से कम 40 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संयोजक और संगठन मंत्री हिस्सा लेंगे. बैठक में संघ से जुड़े सभी सहयोगी संगठनों के कुल मिलाकर 188 पदाधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है.

संगठनों-सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाना बैठक का मकसद

बैठक का मकसद संघ से जुड़े संगठनों और सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. संघ की इस अहम बैठक में कुछ प्रमुख विभागों के मंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है. ऐसी ही एक बैठक में मंत्रियों को बुलाने पर पहले विपक्ष काफी हंगामा भी कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget