एक्सप्लोरर

आगामी लोकसभा चुनाव में नोटा के विरोध में प्रचार करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

स्वयंसेवक कहते हैं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस ने नहीं बल्कि नोटा ने हराया था. संघ ने शत प्रतिशत मतदान के साथ-साथ नोटा के विरोध की मुहिम भी छेड़ दी है.

नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2014 की तर्ज पर ही मैदान में उतरेगा. साल 2014 में किंगमेकर साबित हुआ आरएसएस इस बार भी लोकसभा चुनाव के प्रचार मैदान में उतरेगा. पिछले समय संघ ने बीजेपी की कोई खुली वकालत नहीं की थी, लेकिन ज्यादा से ज्यादा लोगो को मतदान के लिए आवाहन कर सत्ता पलट दी थी.

संघ स्वयंसेवक इस बार भी लोकसभा प्रचार मैदान में उतरेंगे ये तय है, लेकिन इस बार सिर्फ शत प्रतिशत मतदान करना ही नहीं बल्कि इस बार संघ जनता के बीच जाकर उनसे नोटा का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी करेगा. सरसंघचालक मोहन भागवत कह चुके हैं कि नोटा का इस्तेमाल करके आप गलत आदमी को चुनने का मौका देते हैं.

पिछले विधानसभा चुनावों में संघ को इस बात का आभास था कि बीजेपी को नोटा की वजह से तीन राज्यों के चुनाव में नुकसान हो सकता है. मध्य प्रदेश के चुनाव में ये संघ का ये डर सच्चा साबित हुआ. कई स्वयंसेवक ये कहते हैं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस ने नहीं बल्कि नोटा ने हराया था. संघ ने शत प्रतिशत मतदान के साथ-साथ नोटा के विरोध की मुहिम भी छेड़ दी है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 22 जगहों पर जीत के मार्जिन से नोटा को मिले मत ज्यादा थे. कई जगहों पर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी से ज्यादा मत नोटा को मिले थे. नोटा का मार्जिन जहां सबसे ज्यादा था, वहां सबसे ज्यादा 12 सीटें कांग्रेस ने जीती थी.

ऐसे में संघ प्रचार करेगा कि नोटा राष्ट्रीय हित में कैसे नहीं है? इसकी वजह से सबसे अनुचित व्यक्ति कैसे चुन के आता है? उसपर भी अपनी भूमिका रखेगा. संघ प्रचारक और स्वयंसेवक ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलकर नोटा के बारे में अपनी बातें रखेंगे.

यह भी पढ़ें-

यूपी: अखिलेश से मिले जयंत चौधरी, छह सीटों पर अड़े रहने के बीच नहीं बनी बात

आलोक वर्मा पर NSA अजीत डोभाल का फोन टेप करवाने का आरोप, दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब

शीला दीक्षित ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की कमान, कार्यक्रम में टाइटलर की मौजूदगी पर विवाद

वोटर आई कार्ड बनवाना या अपडेट करवाना, एक क्लिक में सारे काम, जानें कैसे?

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget