एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में RSS की बड़ी बैठक, संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय होसबोले समेत 1400 से ज्यादा कार्यकर्ता हुए शामिल

Mohan Bhagwat: बेंगलुरु में शुक्रवार (21 मार्च) से RSS की 3 दिवसीय प्रतिनिधि सभा बैठक शुरू हुई, जिसमें 1482 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. बैठक में शताब्दी वर्ष की तैयारी और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई.

RSS Meeting: बेंगलुरु में शुक्रवार (21 मार्च) से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आरंभ हो गई है. इस बैठक में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत 1,482 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की योजना बनाना और संगठन के कार्य विस्तार पर चर्चा करना है.

बैठक की शुरुआत में संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं और प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई. इन हस्तियों में स्वामी प्रनवानंदा तीर्थ पाद, शिरीष भारत मोरे, डॉ. मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन, एम.टी. वासुदेवन नायर, श्याम बेनेगल, प्रीतिश नंदी, एस.एम. कृष्णा, कामेश्वर चौपाल, तुलसी गौड़ा, सुप्रीतमा गौड़ा, शंकर दत्तावाड़े, देवेंद्र प्रधान और विवेक देवराज शामिल थे. इन सभी के योगदान को याद किया गया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

संघ की गतिविधियों में बढ़ोतरी

बैठक में संघ के पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और आगामी वर्ष के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है. संघटन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है. वर्तमान में संघ की 73,646 जगहों पर दैनिक गतिविधियां संचालित हैं जिनमें से 51,710 जगहों पर दैनिक शाखाएं और 22,000 जगहों पर साप्ताहिक गतिविधियां शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में 10,000 से ज्यादा दैनिक शाखाएं बढ़ी हैं जिससे दैनिक और साप्ताहिक गतिविधियों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है.

ग्रामीण क्षेत्रों में संघ के कार्यों पर विशेष ध्यान

संघ के कार्यों पर विशेष ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जा रहा है जहां पिछले वर्ष से 3,000 शाखाएं बढ़ाई गई हैं. शताब्दी विस्तार कार्यक्रम के तहत 2,453 कार्यकर्ताओं ने दो वर्षों तक निरंतर काम करने की जिम्मेदारी संभाली है. संघटन में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है जिससे ये संगठन युवा बना हुआ है. वर्तमान में संघ की 89,706 सेवा गतिविधियां चल रही हैं जिनमें 40,000 एजुकेशन, 17,000 स्वास्थ्य और 20,000 सामाजिक जागरूकता से जुड़ी हैं.

मणिपुर की स्थिति पर संघ की चिंता

राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के दौरान महाकुंभ के आयोजन में हिंदू समाज के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की गई. मणिपुर की स्थिति पर संगठन ने चिंता जाहिर की जहां पिछले 20 महीनों से अशांति है. केंद्र सरकार के प्रशासनिक और राजनीतिक फैसलों से मणिपुर के लोगों की आशाएं बढ़ी हैं. संघ के कार्यकर्ता उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने वाली शक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहे हैं.

डिलिमिटेशन पर संगठन का बयान

डिलिमिटेशन (सीमा पुनर्निर्धारण) के मुद्दे पर संगठन ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा अनुपात के हिसाब से ही विस्तार किया जाएगा और अन्य आरोप राजनीति से प्रेरित लगते हैं. संगठन ने आपसी झगड़ों को देश के लिए हानिकारक बताया है. बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर एक प्रस्ताव लाया जाएगा जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. संगठन मातृभाषा को सर्वोपरि मानता है और थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला पर कभी प्रस्ताव पारित नहीं किया है. मातृभाषा के अलावा, काम और नौकरी के लिए अन्य भाषाएं सीखना जरूरी है.

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget