एक्सप्लोरर

दलितों के घर खाना खाने पर RSS ने जताई नाराजगी, कहा- इस तरह के दिखावे से बचना चाहिए

आरएसएस के मनमोहन वैद्य ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी के इस कार्यक्रम पर नाराजगी जताई है. आरएसएस ने बीजेपी के दलितों के घर खाना खाने के कार्यक्रम को दिखावा बताया है.

नागपुर: पीएम मोदी ने अपने सांसदों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों से कहा था कि वो दलितों के घर जाकर सीधे उनसे जुड़ने की कोशिश करें. प्रधानमंत्री मोदी की मंशा थी कि इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा. पीएम मोदी की सोच के इतर यूपी में बीजेपी मंत्रियों ने दलितों के घर खाना खाया और तमाम विवादों को जन्म दे दिया.

विवाद शुरू होने के बाद आरएसएस ने बीजेपी के दलितों के घर खाना खाने के कार्यक्रम को दिखावा बताया है. आरएसएस नेबीजेपी को सलाह दी है कि इस तरह के दिखावे से बचना चाहिए. आरएसएस के मनमोहन वैद्य ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी के इस कार्यक्रम पर नाराजगी जताई है.

आरएसएस की ओर कहा गया है कि जिस तरह से दलितों के घर खाना खाने का ओश किया जा रहा है वो गलत है. बीजेपी भले ही ये सामाजिक रणनीति के तहत ये कर रही हो लेकिन ये गलत है. आरएसएस के स्वयंसेवक लंबे समय से इस तरह के कार्यक्रम चलाते रहे हैं. इसके लिए मीडिया को बुलाकर शो नहीं करना चाहिए. दलित समाज तक पहुंचने की कोशिश स्वाभाविक रूप से होनी चाहिए.

आरएसएस ने क्यों कहा दिखावा? उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित के घर खाना खाया. इसके बाद सभी मंत्रियों का सिलसिला शुरू हो गया. डिप्टी सीएम केशव मौर्य जब दलित के घर खाना खाने पहुंचे तो वहां चौपाल में अधिकारियों ने एसी लगा दिया. इसके बाद डिप्टी सीएम भड़क गए.

झांसी में दलित के घर खाना खाने पहुंचे मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने दलित परिवार को शबरी की संज्ञा दे डाली. उन्होंने कहा कि भगवान ने शबरी के झूठे बेर खाकर उसे धन्य किया था. ऐसे पीएम मोदी को बदनाम किया जा रहा है जिन्होंने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को दलितों के घर भोजन करने के लिए भेजा.

अलीगढ़ की तहसील खैर इलाके के गांव लोहा गाड़ी में राज्य मंत्री सुरेश राणा का दलित के घर रात्रि प्रवास था. मंत्री जी के रात के भोजन में बेहतरीन सलाद, दाल मखनी, छोले-चावल, पालक पनीर, उड़द की दाल, मिक्स वेज रायता, तंदूर, मिठाई में गुलाब जामुन, कॉफी और मिनरल वाटर मौजूद है. इतना ही नहीं विश्राम के लिए डबल बेड गद्दा और चारों तरफ से पानी के कूलर भी लगाए गए थे.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री गोपाल टंडन ने दलित के घर पेट भर खाया, रात वहीं रुके. सवेरे हैंडपंप पर नहाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर इसे ट्वीट भी कर दिया.

कासगंज में बीजेपी के सांसद राजवीर सिंह भी दलितों के घर गए. एमपी साहेब के साथ कुछ एमएलए भी थे. दलित के यहां भोजन के बाद चारपाई पर लेट कर तस्वीरें खिंचवाई और फिर चलते बने. दलित के घर भोजन और चौपाल की ऐसी कई कहानियां है.

केंद्रीय मंत्री उमा भारती से जब पूछा गया कि क्या आप दलितों के घर खाना खाने जाएंगी तो उन्होंने कहा कि जब दलित हमारे घर आ कर साथ बैठ कर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे. मैं खुद उन्हें खाना परोस कर खिलाऊंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
Sevengers Controversy: विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
Embed widget