एक्सप्लोरर

RSS On Same-Sex Marriage: समलैंगिक शादी पर RSS ने कहा- 'विवाह केवल...', राहुल गांधी के फासिस्ट वाले बयान पर भी दिया जवाब

Dattatreya Hosabale: आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर संघ का रुख स्पष्ट किया है. इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी के फासीवादी वाले बयान का जवाब भी दिया है.

Dattatreya Hosabale Remark Over Same-Sex Marriage: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने समलैंगिक शादी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के नजरिये से सहमति जताई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) ने मंगलवार (14 मार्च) को कहा कि संघ समलैंगिक विवाह पर केंद्र के विचार से सहमत है. उन्होंने दावा किया कि विवाह केवल विपरीत लिंग के लोगों के बीच हो सकता है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उन याचिकाओं का विरोध किया है, जिनके जरिये समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग की गई है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पास है, जिस पर 18 अप्रैल को सुनवाई होगी. गे, लेस्बियन और ट्रांसजेंडर लोगों की ओर से अलग-अलग कुल 15 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिन्हें शीर्ष अदालत ने अपने पास ट्रांसफर कर लिया है. जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर मामले पर उसका रुख स्पष्ट करने के लिए कहा था. 

राहुल गांधी के फासीवादी वाले बयान का दिया ये जवाब

इसी के साथ आरएसएस महासचिव होसबोले ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा वायनाड सांसद राहुल गांधी के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें कांग्रेस नेता की ओर से आरएसएस को फासीवादी करार दिया गया था. होसबोले ने कहा, ''मुझे लगता है कि इस पर टिप्पणी करने की कोई वजह नहीं है. वे अपना राजनीतिक एजेंडा लेकर चलते हैं. सभी को आरएसएस की वास्तविकता पता है. विपक्ष के एक प्रमुख नेता के रूप में उन्हें जिम्मेदारी भरे बयान देने चाहिए.''

राहुल गांधी ने हाल में लंदन में आरएसएस को एक रूढ़िवादी और फासीवादी संगठन करार दिया था. उन्होंने कहा था कि आरएसएस का देश के संस्थानों पर कब्जा है. 

'दुनिया के सामने इस एहसास को पेश करना है'

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरएसएस महासचिव ने यह भी कहा कि भारत की पहचान उन लोगों के लिए गर्व की बात रही है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था. गर्व की इसी अनुभूति को आज के समय दुनिया के सामने पेश करना है. उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत को न केवल आर्थिक और ढांचागत रूप से विकसित होना है, बल्कि खेल और संस्कृति जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी विकास करना है. 

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Remarks: राहुल गांधी के बयान पर लगातार दूसरे दिन हंगामे से संसद ठप, सरकार बोली- माफी मांगें, कांग्रेस ने कहा- JPC से ध्यान भटका रही है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget